LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Aamir Khan Big Remark: जब आमिर खान ने ठुकराया अंडरवर्ल्ड डॉन का बुलावा! 'आप मुझे पीट सकते हैं, लेकिन मैं खुद नहीं आऊंगा'

Aamir Khan Big Remark: आमिर खान ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने पार्टी में बुलाया था, लेकिन उन्होंने साहसपूर्वक इनकार कर दिया। आमिर ने बताया कि कैसे उन्होंने परिवार की चिंता के बावजूद सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

Aamir Khan Big Remark
आमिर खान का बड़ा बयान!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Aamir Khan Big Remark: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी हालिया फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वे किसी स्क्रिप्ट या स्क्रीनप्ले के लिए नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक जिंदगी के एक बेहद संवेदनशील और साहसी फैसले के लिए चर्चा में हैं। द लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि कैसे उन्हें एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने एक पार्टी में शामिल होने का न्योता भेजा था और उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया।

दुबई में पार्टी थी मुझे पैसे और पसंद का काम ऑफर किया गया

आमिर खान ने इंटरव्यू में साझा किया कि मुझे शायद दुबई में किसी पार्टी में बुलाया गया था। अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुछ लोग मुझसे मिलने आए और मुझे पार्टी में आने का न्योता दिया। उन्होंने पैसे दिए, यहां तक कि मेरी पसंद का कोई भी काम करवाने की पेशकश की लेकिन आमिर ने दृढ़ता से जवाब दिया कि वे इस न्योते को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरा नाम पहले ही अनाउंस हो चुका है और यह 'मान का सवाल' है। लेकिन मैंने साफ कह दिया — आप मुझे मजबूर कर सकते हैं, लेकिन मैं स्वेच्छा से नहीं जाऊंगा।"

Diarch GO

आप मुझे पीट सकते हैं लेकिन मैं नहीं झुकूंगा

आमिर खान ने उस वाकये को याद करते हुए कहा कि उन्होंने डॉन से साफ शब्दों में कहा कि आप मुझे पीट सकते हैं, सिर पर मार सकते हैं, हाथ-पैर बांध सकते हैं, लेकिन मैं खुद नहीं आऊंगा।उनकी यह बात उस समय एक साहसिक और जोखिम भरा स्टैंड थी, क्योंकि उस वक्त बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का प्रभाव चरम पर था। कई फिल्म निर्माताओं, डायरेक्टर्स और एक्टर्स अंडरवर्ल्ड के संपर्क में आते थे या आते जाने को मजबूर होते थे।

मैं अपनी फैमिली के लिए परेशान था-आमिर

आमिर ने यह भी कहा कि उनके माता-पिता और परिवार इस स्थिति से बहुत डरे हुए थे। उन्होंने कहा कि मेरे पैरेंट्स बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा कि तुम क्या कर रहे हो? वे खतरनाक लोग हैं। लेकिन मैंने कहा कि मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता हूं।आमिर ने यह स्वीकार किया कि उन्हें खुद से ज्यादा अपने परिवार और करीबियों की चिंता थी। लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने अपनी आत्मा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

NSIT
Nsmch