LATEST NEWS

  • Bihar News : ‘मोदी का बाप भी जेल जाएगा’ वाले बयान पर गरमाई राजनीति, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा- सार्वजनिक रूप से माफी मांगे खड़गे
  • Bihar News : ‘मोदी का बाप भी जेल जाएगा’ वाले बयान पर गरमाई राजनीति, मंत्री संतोष कुमार सुमन

  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर बने शिक्षक
  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर

  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क

  • Mallikarjun Kharge
  • नीतीश कुमार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे... श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न दिलाएगी कांग्रेस

  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस में भिड़े BJP और JDU नेता
  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस

Actor Dharmendra: 'बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना'....पति धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों को सुन भड़की हेमा मालिनी, दे दी हिदायत

Actor Dharmendra: "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है।

धर्मेंद्र हेमा मालिनी
पति के निधन की खबर से भड़की हेमा - फोटो : social media

Actor Dharmendra : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल के निधन की खबर सुबह से ही सुर्खियों में है। कई मीडिया चैनल उनकी मौत की खबर दे रही है। वहीं पति की मौत की खबर सुन हेमा मालिनी भड़क गई हैं। हेमा मालिनी ने ट्विट कर मीडिया चैनलों को फटकार लगाई है। हेमा मालिनी ने ट्विट कर कहा कि जो हो रहा है वो अक्षम्य है। 

भड़की हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी ने ट्विट कर लिखा कि, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें"।

ईशा ने खबरों को बताया अफवाह 

साथ ही धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि,'मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'।  

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं भर्ती

दरअसल, हिंदी सिनेमा के “ही-मैन” कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 89 वर्षीय अभिनेता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं। देर रात उनके बेटे सनी देओल ने कड़ा रिएक्शन दिया था।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र की हालत स्थिर

सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि, मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी से अनुरोध है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाहें न फैलाएं। कृपया उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें और परिवार को थोड़ी निजता प्रदान करें।