LATEST NEWS

  • Patna Crime News: सरकारी नौकरी के झांसे में फंसी युवती, गेस्ट हाउस में दुष्कर्म, आरोपी फरार
  • Patna Crime News: सरकारी नौकरी के झांसे में फंसी युवती, गेस्ट हाउस में दुष्कर्म, आरोपी फरार

  • Bihar SIM Card News: बिहार में 15 लाख लोगों के बंद हो गए  सिम कार्ड, चेक करें-लिस्ट में कहीं आपका नाम भी तो नहीं
  • Bihar SIM Card News: बिहार में 15 लाख लोगों के बंद हो गए सिम कार्ड, चेक करें-लिस्ट

  • Bihar weather Cyclone Threatens
  • Bihar Weather: बिहार में आज से चक्रवाती तूफान के असर से आंधी के साथ कड़केगी बिजली , पटना

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

Chhaava Review: विक्की कौशल की अदाकारी और शौर्यपूर्ण फिल्म जो आपको हिला कर रख देगी, आंखों में आ जाएंगे, खुद पर करेंगे गर्व

"Chhaava" फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में जान डाल दी है। फिल्म का निर्देशन, कहानी और अदाकारी सब कुछ दर्शकों को बांधे रखता है। जानें पूरी समीक्षा।

 Chhaava Review: विक्की कौशल की अदाकारी और शौर्यपूर्ण फिल्म
chhaava movie- फोटो : social media

 Chhaava Review: जब किसी फिल्म को देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ जाएं और वे शॉक में हों, तो यह साबित करता है कि यह फिल्म एक शानदार सिनेमा है। ऐसी फिल्में सालों में बनती हैं, और विक्की कौशल की नई फिल्म 'Chhaava' इसी श्रेणी में आती है। यह फिल्म न केवल विक्की कौशल के करियर में एक मील का पत्थर है, बल्कि उनकी अदाकारी को एक नए स्तर पर पहुंचाती है।

कहानी: छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता

फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने शिवाजी महाराज के बाद मुगलों के खिलाफ भारत की रक्षा की। यह कहानी उनके शौर्य, वीरता और संघर्ष को बखूबी प्रस्तुत करती है। फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की गौरवशाली गाथा को देश और विदेश तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। फिल्म का स्केल भव्य है, और यह भारतीय इतिहास की महानता को उजागर करती है।

फिल्म की खासियत

फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, और विनीत कुमार सिंह की अदाकारी इसे और भी खास बनाती है। विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है। फिल्म का हर फ्रेम आपको बांधे रखता है, और लड़ाई के दृश्य बहुत प्रभावी और भव्य हैं।

अभिनय: विकी कौशल की अद्भुत परफॉर्मेंस

विक्की कौशल ने इस फिल्म में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। उनका हर एक सीन दर्शकों को झकझोर कर रख देता है। खासकर जब फिल्म में विक्की एक सीन में गरजते हैं, तो थिएटर में बैठे दर्शकों का दिल दहल जाता है। उनकी डायलॉग डिलीवरी, इमोशन और स्क्रीन प्रेजेंस लाजवाब है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका में अद्भुत अभिनय किया है। उनका काम इतना सजीव और प्रभावशाली है कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। विनीत कुमार सिंह ने भी अपनी भूमिका में जान डाल दी है।

NSIT
Nsmch

निर्देशन: लक्ष्मण उतेकर की सटीक पकड़

लक्ष्मण उतेकर ने 'Chhaava' को एक शानदार फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐतिहासिक फिल्मों में अक्सर बहुत जोखिम होता है, लेकिन लक्ष्मण ने इस फिल्म को पूरी ईमानदारी और परिपक्वता के साथ बनाया है। उन्हें इस वीर गाथा को पर्दे पर लाने के लिए बधाई देनी चाहिए।

एक शानदार फिल्म जो गर्व का अनुभव कराएगी

'Chhaava' एक ऐसी फिल्म है जो इतिहास के पन्नों को जीवंत कर देती है। यह फिल्म आपको गर्व का अनुभव कराएगी कि हम उस देश के निवासी हैं, जहां छत्रपति संभाजी महाराज जैसे वीर योद्धा हुए। फिल्म के आखिरी 30 मिनट बहुत ही भावुक और हिला देने वाले हैं।

विक्की कौशल की इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ मनोरंजन है, बल्कि यह हमारी विरासत को भी जानने और समझने का एक जरिया है।