LATEST NEWS

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

  • RJD Sanjeev Kumar Wins Patna Seat Brotherly Pair Enters Council
  • Patna Teacher Constituency: पटना शिक्षक सीट पर संजीव कुमार की जीत, विधान परिषद में दिखेगी दो सगे

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

इस बिहारी गायिका के खाते में सिर्फ 519 रुपए, केस लड़ने के लिए मुफ्त में खोज रही वकील, जानें पूरा मामला

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पहलगाम हिंसा को लेकर किए गए पोस्ट के बाद अब केस दर्ज किया गया है। वहीं सिंगर ने कहा कि उनके पास केस लड़ने के लिए पैसा नहीं है।

इस बिहारी गायिका के खाते में सिर्फ 519 रुपए, केस लड़ने के लि

Lucknow  - बिहार की लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई है। पहलगाम हमले को लेकर जिस तरह के पोस्ट उन्होंने किए थे। उसके बाद उन पर लखनऊ में देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें उन पर विदेशी फंड मिलने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद लोक गायिका ने अपने X हैंडल पर पोस्‍ट की बौछार लगा दी। 

उन्होंने अपने खाते में जमा रुपए की जानकारी देते हुए बताया कि अभी सिर्फ 519 रुपए हैं। जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी। इतने भी पैसे नहीं हैं कि अपना केस लड़ने के लिए एक वकील भी रख सकूं। 

एक अन्‍य पोस्‍ट में नेहा सिंह राठौर ने लिखा है- 'मेरे ऊपर FIR हो गई है…होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है। लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई!' इसी तरह उन्‍होंने लिखा है- लेखकों, गायकों और कलाकारों का काम देश और समाज को जगाना है, सरकार की चापलूसी करना नहीं। मेरा काम सरकार से सवाल पूछना है…डरना नहीं।

नेहा राठौर पर लगे हैं देशद्रोह के आरोप

बता दें कि कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नेहा राठौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं, जैसे कि राजद्रोह 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152 और IT एक्ट 69A के तहत FIR दर्ज की गई है।

NSIT
Nsmch

 एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराधकारित करने के लिए उकसाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए और दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कीं।