Khesari Lal Yadav की हीरोइन ने लगा दी आग, नील कमल संग Holi स्पेशल सॉन्ग किया रिलीज

Khesari Lal Yadav खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार नील कमल सिंह का नया होली सॉन्ग 'आग लगा दी' रिलीज हो गया है. यह गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है

Khesari Lal Yadav actress akansha

Khesari Lal Yadav  होली के महापर्व के करीब आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार नील कमल सिंह का गाना 'आग लगा दी' यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का हिस्सा बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन अनु मलिक भी हैं, जिन्होंने अपनी खास अंदाज में गाने को खास बना दिया है।


गाने ने मचाई धूम


आकांक्षा पुरी और नील कमल सिंह का यह होली सॉन्ग 7 मार्च को T-Series के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2.3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, यह गाना यूट्यूब पर 28वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Diarch GO


सोशल मीडिया पर वायरल


'आग लगा दी' सॉन्ग को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। गाने के वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार तारीफों की झड़ी लगा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर लोग जमकर रील्स और वीडियोज बना रहे हैं।


अनु मलिक की शानदार मौजूदगी


गाने में आकांक्षा पुरी और नील कमल सिंह की जोड़ी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है। खास बात यह है कि अनु मलिक भी इस गाने में होली के रंग में रंगते नजर आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch


आकांक्षा पुरी की अदाओं का चला जादू


'आग लगा दी' सॉन्ग को नील कमल सिंह, अनु मलिक और अनमोल सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं, आकांक्षा पुरी ने इस गाने के वीडियो में अपनी अदाओं और डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। आकांक्षा पुरी इससे पहले भी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट गानों में नजर आ चुकी हैं।


गाने का बढ़ता क्रेज


यह गाना होली सेलिब्रेशन के लिए तेजी से लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है। इसकी शानदार बीट्स और कलाकारों के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इसे खास बना दिया है। आगामी होली के मौके पर 'आग लगा दी' गाना दर्शकों के बीच एक नया रंग घोलने में पूरी तरह सफल होता नजर आ रहा है।