LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

कभी दूसरों शादी में गाना गाकर करते थे गुजर-बसर, आज भोजपुरी के सुपरस्टार, साथ ही बीजेपी के बड़े नेता, जानें कौन है वो यूपी-बिहार की शान

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ का सफर गरीबी से शुरू होकर सिनेमा में सफलता तक पहुंचा। जानें कैसे उन्होंने कठिनाइयों को पार किया और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

कभी दूसरों शादी में गाना गाकर करते थे गुजर-बसर, आज भोजपुरी क
दिनेश लाल निरहुआ- फोटो : social media

dinesh lal nirahua: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने फिल्म इंडस्ट्री में जिस मुकाम को हासिल किया है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। निरहुआ ने अपनी मेहनत और संघर्ष से खुद को इस काबिल बनाया कि आज उनकी पहचान सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

गरीबी से संघर्ष की शुरुआत

दिनेश लाल निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। सात लोगों के परिवार को चलाने के लिए उनके पिता की 3500 रुपये की मामूली सैलरी थी, जिससे घर का खर्चा बमुश्किल चल पाता था। गरीबी इतनी थी कि निरहुआ और उनके परिवार को कोलकाता में झोपड़पट्टी में रहकर गुजारा करना पड़ा।

शिक्षा और काम की तलाश

निरहुआ ने इन कठिन परिस्थितियों से हार नहीं मानी। उन्होंने किसी तरह बीकॉम तक की पढ़ाई की और काम की तलाश में निकल पड़े। निरहुआ के पिता चाहते थे कि वह विदेश जाकर अच्छी कमाई करें और परिवार की गरीबी दूर करें। लेकिन निरहुआ ने अपने बड़े भाई विजय लाल यादव से प्रेरित होकर सिंगर बनने का फैसला किया।

सिंगर से सुपरस्टार बनने तक का सफर

सिंगिंग की शुरुआत में निरहुआ शादियों में गाने लगे, और उस वक्त उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्हें पैदल ही जाना पड़ता था। साल 2003 में जब उन्होंने अपना म्यूजिक एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' रिलीज किया, तो इसने तहलका मचा दिया। यह म्यूजिक एल्बम उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भोजपुरी सिनेमा के एक सुपरस्टार बन गए।

NSIT
Nsmch

निरहुआ: आज इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर

आज दिनेश लाल निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। निरहुआ ने अभिनेता के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा है और वह एक सफल नेता भी हैं।

दिनेश लाल निरहुआ की कहानी 

दिनेश लाल निरहुआ की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। निरहुआ ने न केवल भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, बल्कि एक अभिनेता से नेता तक का सफर तय किया। उनकी सफलता का यह सफर बताता है कि मेहनत और संघर्ष से कुछ भी संभव है।