LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

भोजपुरी पावर स्टार उर्फ पवन सिंह का धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- 'कुत्तों को भौंकने दो…', जानिए क्या है पूरा मामला

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुले मंच से धमकी देते नजर आ रहे हैं। जानिए पूरा मामला और विवाद की वजह।

भोजपुरी पावर स्टार उर्फ पवन सिंह का धमकी भरा वीडियो वायरल, क
भोजपुरी पावर स्टार - फोटो : social media

Bhojpuri star pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार पर्सनालिटी और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने और फिल्में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक विवादित वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं।

हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से खुलेआम किसी को घर में घुसकर मारने की धमकी दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस और आलोचक इसे लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Diarch GO

कहां और क्यों दिया पवन सिंह ने धमकी?

पवन सिंह लखनऊ में अपने नए गाने 'काला ओढ़नी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया, जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में पवन सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि "मेरा चिथड़ा उड़ाएगा, मुझे लखनऊ में घुसने नहीं देगा? मैं घर में घुसकर मारूंगा!" उनके इस बयान पर स्टेज के पीछे खड़े लोग जोर-जोर से हूटिंग कर रहे थे।

किसे दी पवन सिंह ने धमकी?

खबरों के मुताबिक, पवन सिंह की यह धमकी निर्भय सिंह और दीपक राजपूत नाम के दो लोगों के लिए थी। निर्भय सिंह और दीपक राजपूत पहले पवन सिंह के करीबी दोस्त हुआ करते थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्भय सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी जिंदगी के 10 साल बिताए, लेकिन उन्हें कभी कोई रोल ऑफर नहीं किया गया।इसी विवाद के बाद दोनों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया और अब पवन सिंह ने मंच से यह धमकी दी।

NSIT
Nsmch

पवन सिंह का बयान: 'कुत्तों को भौंकने दो…'

वायरल वीडियो में पवन सिंह अपने भोजपुरी अंदाज में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुत्तों को भौंकने दो, हम जवाब देना उचित नहीं समझते। जितना भौंकना है भौंकते रहें, लेकिन अगर इसका जवाब आया तो घर में घुसकर मारूंगा!"उन्होंने आगे कहा कि "दो कुत्ते तो लखनऊ में ही भौंक रहे हैं। क्या मुझे वहां जाना पड़ेगा? मेरा कोई चिथड़ा उड़ाएगा? मेरा नाम पवन सिंह है!" यह बयान सुनने के बाद स्टेज पर मौजूद लोग तालियां और सीटी बजाकर उनका समर्थन करते नजर आए।

पवन सिंह और विवादों का पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह किसी विवाद में फंसे हैं।उनका निजी जीवन भी कई बार सुर्खियों में रह चुका है।उनके अफेयर्स और शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती रहती है।उनके और खेसारी लाल यादव के बीच का विवाद भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है। हालांकि, इस बार पवन सिंह के बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

कुछ लोग पवन सिंह का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।फैंस ने कहा कि पवन सिंह हमेशा अपने दिल की बात खुलकर बोलते हैं, लेकिन उन्हें ऐसे मंच से धमकी देने से बचना चाहिए था। आलोचकों का कहना है कि एक सेलिब्रिटी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, क्योंकि इससे उनके फैंस पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।