LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bhojpuri News: जिम में लड़की के साथ अकेले दिखे पवन सिंह, मामला हो रहा वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और गायक के रूप में काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की को वर्कआउट सिखाते नजर आ रहे हैं।

Bhojpuri News

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं, जिनके व्यूज मिलियन्स में होते हैं। अब एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह एक हसीना के साथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन इस लड़की को हाथ के एक्सरसाइज सिखा रहे हैं।

फैंस कर रहे जमकर कमेंट

सोशल मीडिया पर पवन सिंह के इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पवन भैया... आप गाना और फिल्में छोड़कर किस लाइन में चले गए।" एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आप तो भैया गर्दा मचा रहे हैं... यह लड़की कौन है, जिसे हम नहीं जानते हैं... हमको भी वर्कआउट सिखा दीजिए।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "वर्कआउट वीडियो जबरदस्त है... आप डाला कीजिए काफी अच्छा लगता है।"

विवादों में भी रहे हैं पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह काफी पॉपुलर हैं। उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ जाते हैं। हालांकि, कई बार वह विवादों का हिस्सा भी बन जाते हैं। खासकर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अफवाहें आती हैं। पवन सिंह जब भी किसी के साथ स्पॉट होते हैं, तो उनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगती हैं।

NSIT
Nsmch

फैंस को पसंद आ रही पवन सिंह की फिटनेस

इस वायरल वीडियो के जरिए पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक अच्छे सिंगर और एक्टर ही नहीं बल्कि फिटनेस के मामले में भी लोगों को इंस्पायर करते हैं। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि पवन सिंह आगे भी ऐसे वीडियोज शेयर करते रहेंगे।