LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bhojpuri film: काजल राघवानी ने तोड़ी चुप्पी, खेसारी लाल यादव से जुड़े सवाल पर क्यों कहा मेरी बीवी चंडाल है

bhojpuri film actress kajal raghwani भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर से चर्चा में हैं उनकी निजी जिंदगी को लेकर नहीं बल्कि फैंस के सवालों को लेकर

bhojpuri film actress kajal raghwani and khesari lal yadav

Bhojpuri  film Actress Kajal Raghwani भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस वीडियो में काजल राघवानी की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। इस बीच काजल का  टीवी चैनल पर दिया इंटरव्यू काफी चर्चा  में है. खेसारी लाल यादव से जुड़े सवाल पर  अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं जब भी उनकी पत्नी से बात करने की इच्छा व्यक्त करती थी वे  मुझसे कहते थे कि मेरी बीवी चंडाल है, तुम उसके पास कभी जाना मत तुम उसके सामने बिल्कुल भी मत जाना, मुझे कुत्तों की तरह ट्रीट करती हैं तो तुम्हारे साथ क्या करेंगी ?

होली फेस्टिवल के इनविटेशन वीडियो में दिखा सिंदूर

दरअसल,  बिहार शरीफ में आयोजित एक होली फेस्टिवल के इनविटेशन का है, जिसमें काजल राघवानी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई.  इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनकी मांग में भरा सिंदूर देखकर फैंस के बीच सवालों की बौछार शुरू हो गई है.

फैंस के सवालों की झड़ी

काजल राघवानी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "काजल जी, आपने शादी कब कर ली? आपकी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर अब मैं पूछूंगा कि आपके मांग में सिंदूर क्यों है, तो आप बोलेंगी कि शूटिंग पर थी।" इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नाम लेते हुए कमेंट किया, "खेसारी लाल को धोखा दे दिया।" वहीं, कई फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर काजल राघवानी ने शादी किससे की है।

अभी तक नहीं दिया बयान

इस वायरल वीडियो के बाद फैंस को उम्मीद थी कि काजल राघवानी इस पर कोई स्पष्टीकरण देंगी, लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

NSIT
Nsmch


प्रोफेशनल फ्रंट पर काजल राघवानी

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े सितारों के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि काजल राघवानी अपनी मांग में सिंदूर को लेकर कब और क्या सफाई देती हैं। फिलहाल, उनके इस वीडियो ने फैंस के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल की फिल्में

फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना’ (2012) में खेसारी लाल और काजल राघवानी ने पहली बार पर्दे पर काम किया था. इनकी दोस्ती हुई, प्यार हुआ और कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका ब्रेकअप हुआ. बताया जाता है कि किसी ना किसी बहाने से खेसारी अपनी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काजल को ही लेना पसंद करते थे लेकिन समय बदला और दोनों का नजरिया भी आज एक-दूसरे के प्रति बिल्कुल अलग है.