LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

भोजपुरी के क्वीन को सुनने पड़े बहुत ताने, किसी ने कहा हीरोइन जैसी नहीं दिखतीं तो किसी ने, जानें कौन है फिमेल सुपरस्टार

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने सुपरहिट डेब्यू के बाद भी संघर्ष किया। जानिए कैसे इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई और बड़े एक्टर्स के बराबर जगह हासिल की।

भोजपुरी के क्वीन को सुनने पड़े बहुत ताने, किसी ने कहा हीरोइन
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी- फोटो : social media

Bhojpuri rani chatterjee: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी को फिल्म हिट कराने के लिए किसी बड़े मेल स्टार की जरूरत नहीं पड़ती।उन्होंने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। 2003 में आई उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन इसके बाद भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में उन्हें बार-बार यह सुनना पड़ा कि वह हीरोइन जैसी नहीं दिखतीं।

संघर्ष की कहानी: "तुम हीरोइन जैसी नहीं दिखतीं"

यूट्यूब चैनल 'का हाल बा' पर भोजपुरी एक्टर और एंकर मनमोहन तिवारी के साथ बातचीत में रानी चटर्जी ने अपने करियर की चुनौतियों के बारे में बात की।रानी चटर्जी ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो कुछ लोगों ने कहा - तुम हीरोइन जैसी नहीं दिखतीं।" इस पर एंकर ने जवाब दिया कि  ऐसा कैसे? तुम तो चौथी हीरो हो… रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और फिर तुम! उसके बाद पवन सिंह और खेसारी लाल आए। हीरो के बराबर तुमने काम किया, फिर भी कोई ऐसे कैसे कह सकता है?"

Diarch GO

मनोज तिवारी का लिया नाम

रानी चटर्जी ने आगे बताया कि उन एक्टर्स ने मेरे दिमाग में यह डाल दिया था कि मैं हीरोइन नहीं बन सकती, क्योंकि मैं हीरोइन की तरह नहीं दिखती।"रानी चटर्जी ने बिना हिचकिचाहट बताया कि कि खासकर जो मनोज जी हैं, उन्होंने कई बार कहा कि मैं हीरोइन जैसी नहीं दिखती। मैं भी इसे मानने लगी थी, क्योंकि जब हर फिल्म से आपको निकाला जा रहा हो तो आपको भी लगने लगता है कि शायद ये लोग सही कह रहे हैं। मन में सवाल उठने लगते हैं कि अगर मैं हीरोइन जैसी नहीं हूं तो यहां कर क्या रही हूं?"

जब रानी चटर्जी की हिम्मत टूटने लगी थी

रानी ने बताया कि उनकी हिम्मत भी एक वक्त पर टूटने लगी थी।रानी ने कहा कि मेरा मन थोड़ा टूट सा गया था, लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला और एक एक्सपेरिमेंट किया।"एक फिल्म मिली, जिसमें सिर्फ मैं थी, मैंने वह की और वह फिल्म हिट हो गई।प्रोड्यूसर्स को मुझ पर भरोसा हुआ और फिर मेरे नाम पर फिल्में बनने लगीं।ऊपरवाले का शुक्र है कि लोगों ने मेरी मेहनत का फल दिया और आज मैं इस मुकाम तक पहुंची हूं।"

NSIT
Nsmch

रानी चटर्जी बनीं भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन'

भोजपुरी सिनेमा में मेल एक्टर्स के बराबर अपनी जगह बनाई।एक्शन, डायलॉगबाजी, डांस – हर चीज में खुद को साबित किया। बिना किसी मेल स्टार के फिल्में सुपरहिट कराने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं।

रानी चटर्जी के हिट करियर की झलक

सुपरहिट डेब्यू: 2003 में आई उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही।सोलो हिट फिल्में: उनके नाम पर कई फिल्में बनीं और वे हिट भी हुईं।