LATEST NEWS

  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना,

  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी मसाले किये गए जब्त
  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा,

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की मारपीट और अभद्रता
  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

भोजपुरी की फिमेल स्टार ने बॉलीवुड ने गाया पहला गाना, आते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल, लाखों बार देखा गया, वीडियो में उर्वेशी रौतेला ने ढाया कहर

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का गाना 'फरारी' रिलीज होते ही वायरल हो गया। तनिष्क बागची और राजा हसन के साथ इस गाने ने यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।

भोजपुरी की फिमेल स्टार ने बॉलीवुड ने गाया पहला गाना, आते ही
अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना- फोटो : social media

Faraari Song Released: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया गाना 'फरारी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गाने में अक्षरा ने अपने दमदार गायन से सभी का दिल जीत लिया है।

फरारी सॉन्ग की खासियत

'फरारी' गाने की खासियत यह है कि इसे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची और गीतकार वायु ने मिलकर तैयार किया है। गाने में अक्षरा सिंह की आवाज के साथ राजा हसन और तनिष्क बागची का मेल भी सुनाई देता है, जिससे यह गाना एक बेहतरीन एंथम बनकर उभरा है।

उर्वशी रौतेला और सनम जौहर की शानदार डांस परफॉर्मेंस ने इस गाने को एक विजुअल ट्रीट बना दिया है। गाने का वीडियो राहुल शेट्टी द्वारा डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया गया है, जबकि इसे बॉलीवुड प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के JJust Music बैनर तले रिलीज किया गया है।

अक्षरा सिंह का अनुभव

इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मुझे तनिष्क बागची जैसे प्रतिष्ठित संगीतकार और राजा हसन जैसे अनुभवी गायक के साथ काम करने का मौका मिला। यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।"अक्षरा ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भविष्य में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाली हैं।

NSIT
Nsmch

गाने की निर्माण टीम

गाने के म्यूजिक और बोल की तैयारी तनिष्क बागची और वायु ने की है। गाने को एरिक पिल्लई ने मिक्स और मास्टर किया है, जबकि वीडियो को नितिन FCP ने एडिट किया है। गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और अक्षरा सिंह के फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं।

फरारी सॉन्ग की सफलता

अक्षरा सिंह के फैंस उनकी आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और 'फरारी' गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, और इसे बड़ी तेजी से व्यूज मिल रहे हैं।

अक्षरा सिंह का 'फरारी'

अक्षरा सिंह का 'फरारी' गाना उनकी आवाज और शानदार डांस परफॉर्मेंस के कारण यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि भोजपुरी संगीत को एक नई पहचान भी दी है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके करियर में एक और मील का पत्थर साबित हो रहा है।