LATEST NEWS

  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे

  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट
  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने में दूसरी बार हुई वारदात
  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने

  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे
  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी जिलों और प्रदूषण बोर्ड को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी

Bhojpuri Baawaal: पवन सिंह संग शादी करेंगी आम्रपाली? ‘भोजपुरी बवाल’ में एक्ट्रेस के मजेदार ऑफर ने मचाई हलचल

Bhojpuri Baawaal: भोजपुरी बवाल शो में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में शादी करने की बात कही। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 Bhojpuri Baawaal

 Bhojpuri Baawaal: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में आम्रपाली के साथ पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की बातचीत का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

आम्रपाली ने पवन सिंह के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

शो के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में शादी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अकेले बच्चे की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह के सामने साथ शादी करने और मिलकर बच्चे की परवरिश करने की बात कही।आम्रपाली की बात सुनकर पवन सिंह कुछ देर के लिए हैरान नजर आए। इसके बाद दोनों हंसने लगे। शो में हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

पवन सिंह ने आम्रपाली से पूछा सवाल

आम्रपाली की बात पर पवन सिंह ने भी मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि अगर बच्चा हो जाता है तो जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। ऐसे में क्या आम्रपाली पहले की तरह फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम कर पाएंगी? इस पर आम्रपाली ने कहा कि बच्चे के बाद वह सिर्फ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी। पवन सिंह ने उनकी लोकप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए शूटिंग की सुविधा कहीं भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

बातचीत में अकेलेपन का भी जिक्र

बातचीत आगे बढ़ी तो आम्रपाली ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि लोगों की मदद करने वाले और इतने मिलनसार होने के बावजूद क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता। आम्रपाली ने यह भी पूछा कि पवन सिंह किसी बच्चे को गोद लेने के बारे में क्यों नहीं सोचते।

NSIT
Nsmch

पवन सिंह ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

इस सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि उन्हें भी कभी-कभी कमी महसूस होती है, लेकिन उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में कोई साथी आए और उनका अकेलापन दूर हो।पवन सिंह ने कहा कि जिंदगी में आगे क्या होगा, यह आखिरकार महादेव की इच्छा पर निर्भर करता है।

वीडियो के बाद फैंस में चर्चा

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की यह बातचीत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। आम्रपाली का शादी वाला प्रस्ताव शो में मजाक के तौर पर था, लेकिन उनकी बात और पवन सिंह के जवाब ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा है।