LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

वोट देने का अनोखा अंदाज,भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचे युवा किसान, कटिहार से आई लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में वोटिंग के बीच कटिहार से लोकतंत्र की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है।

Unique Vote Style
भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचे युवा किसान- फोटो : reporter

Unique Vote Style: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में वोटिंग के बीच कटिहार से लोकतंत्र की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां उत्‍क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा मतदान केंद्र से करीब ढाई किलोमीटर दूर रहने वाले युवा किसान आनंद भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचे।

रफ एंड टफ पर्सनालिटी वाले आनंद ने बताया कि पशु ही उनके गांव की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारे पशु से है, इसलिए उसी पर बैठकर वोट देने जा रहे हैं। लोकतंत्र का त्यौहार है, इसमें शामिल होना जरूरी है।

स्थानीय लोगों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा और कई ग्रामीणों ने इस क्षण को मोबाइल कैमरे में कैद भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि कठिन रास्तों और कीचड़ भरे क्षेत्रों में भैंस ही सबसे मजबूत सहारा है, इसलिए यह गांव की वास्तविक संस्कृति को दर्शाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे के लिए मतदान जारी है । सुबह सात बजे से 11 बजे तक प्रदेश में 31.38 फीसदी मतदान अब तक हो चुका है।विधानसभा चुनाव 2025 में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज अपने चरम पर है। दूसरे और आखिरी चरण का मतदान पूरे बिहार में उत्साह, सुरक्षा और सियासी गर्मी के बीच जारी है। इस चरण में प्रदेश की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक  फीसदी मतदान हुआ है।जहाँ-जहाँ मतदान हो रहा है, वे सबसे अहम जिले हैं- गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा,भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज,पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण

NSIT
Nsmch

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें नज़र आ रही हैंकहीं बुज़ुर्ग छड़ी के सहारे वोट देने पहुंचे, तो कहीं युवाओं ने पहली बार मतदान की खुशी कैमरों में कैद की।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह