LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

Bihar Election 2025: 'एक हेलीकॉप्टर को रोकने के लिए मोदी ने लगाया 30-30 हेलीकॉप्टर', नवादा में गरजे तेजस्वी यादव, कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने नवादा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 30-30 हेलीकॉप्टर तेजस्वी के एक हेलीकॉप्टर के पीछे लगा दिया...

तेजस्वी यादव
नवादा में गरजे तेजस्वी - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को नवादा जिले के आईटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पांच विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके पीछे 30-30 हेलीकॉप्टर लगा दिए हैं। उन्होंने नवादा की जनता का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिहार पीछे हटने वाला नहीं है, बल्कि आगे ही रहेगा।

झुकने वाला नहीं है बिहारी 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बाहरी लोग बिहार को झुकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहारी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार का हेलीकॉप्टर हमेशा आगे रहेगा। अपनी चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर घर में एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बिहार को ऐसा बनाने का संकल्प लिया, जिससे किसी भी बिहारी भाई को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। 

अशोक महतो की पत्नी के लिए मांगा वोट 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त करने और शराबबंदी कानून से पासी समाज को बाहर करने की बात कही। तेजस्वी यादव ने नवादा विधानसभा से कौशल यादव के लिए वोट मांगे। वारसलीगंज विधानसभा में उन्होंने अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी के लिए समर्थन जुटाया। हिसुआ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आदित्य सिंह की बहू, विधायक नीतू सिंह के लिए भी उन्होंने जनता से वोट की अपील की।

पहली बार नवादा में तेजस्वी की सभा 

रजौली विधानसभा में राजद उम्मीदवार पिंकी भारती के लिए वोट मांगे गए। वहीं, गोविंदपुर में बाहुबली नेता कौशल यादव की पत्नी पूर्णिमा यादव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा गया। यह पहली बार था जब तेजस्वी यादव ने नवादा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ एकजुट होकर जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने जनता के अभिनंदन को स्वीकार किया और लोगों से 'लालटेन' छाप पर चुपचाप वोट करने की अपील की।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट