LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धमकी, राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ FIR, जातिसूचक शब्दों का भी आरोप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मनेर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र विवादों में घिर गए।

FIR against RJD MLA Bhai Virendra
राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ FIR- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मनेर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र विवादों में घिर गए। आरोप है कि महिनावां स्थित हाईस्कूल के बूथ पर एक वृद्ध महिला की मदद कर रहे पुलिस अधिकारी को उन्होंने धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

घटना बूथ संख्या 79, 80 और 81 की है, जहाँ गुरुवार को मतदान चल रहा था। शिकायत के अनुसार, वृद्ध महिला वोट डालने पहुंची थीं और बूथ की जानकारी लेने के लिए पर्ची दिखा रही थीं। वहीं तैनात सहायक पुलिस अवर निरीक्षक भरत तिवारी उन्हें बूथ की जानकारी दे रहे थे। उसी दौरान राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र वहां पहुंचे और पुलिस अधिकारी से तीखी बहस करने लगे।

आरोप है कि उन्होंने पुलिस अधिकारी पर एक दल विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और जला देने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर मनेर थाना में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ BNS की धाराओं के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन व आदर्श आचार संहिता भंग करने का मामला जोड़ा है। डानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज हो चुका है।