LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

तेजस्वी यादव का साढ़े तीन करोड़ महिला मतदाताओं को मालामाल करने वाला ऐलान, राजद का गेम चेंजर प्लान बढ़ाएगा एनडीए की टेंशन

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव में लोकलुभावन वादों की झड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को साढ़े तीन करोड़ महिला मतदाताओं को मालामाल करने वाला ऐलान किया. जीविका दीदियों को सरकारी दर्जा, संविदा कर्मियों का सुरक्षित भविष्य तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी ऐलान है. तेजस्वी ने कहा कि, जितनी जीविका सीएम दीदियां हैं उन सभी सीएम दीदियों को स्थाई कर उनको सरकारी दर्जा देकर उनके वेतन को 30 हजार प्रतिमाह करेंगे। जीविका दीदी का वेतन बढ़ाया जाएगा। 


तेजस्वी के प्रमुख ऐलान में उन्होंने कहा कि  जीविका दीदियों के लोन का ब्याज माफ करेंगे. जीविका समूह की दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा. साथ ही जीविका दीदी के सभी कैडरों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी।  सीएलएफ, बीओ समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा. माई बहन मान योजना के तहत प्रतिमाह ढाई हजार, सलाना 30 हजार और 5 साल के डेढ़ लाख रुपए महागठबंधन की सरकार देगी। बेटी योजना माँ योजना लाएंगे। जब से बेटियां पैदा होंगी तब से लेकर इनकम तक की व्यवस्था की जाएगी। मकान, अन्न और आमदमी की व्यवस्था माँओं के लिए कराई जाएगी।    

Diarch GO


संविदा कर्मियों को किया जाएगा स्थायी

संविदा कर्मियों के साथ जो शोषण होता है जो नुकसान हो रहा है। उनसे दिनभर काम कराया जाता है। बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। संविदा कर्मी को कभी भी बाहर किया जा सकता है। उनके वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी काटी जाती है।  महिलाओं को 2 दिनों का लीव भी नहीं दिया जाता लेकिन इनके पास ना तो जॉब सिक्योरिटी है या वेतन सिक्योरिटी नहीं है। तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जितने भी संविदा कर्मी है उनको स्थाई किया जाएगा।


बिहार में 3.5 करोड़ महिला मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार  बिहार में कुल 7 करोड़ 43 लाख मतदाता हैं. इसमें पुरुष - 3.92 करोड़, महिला - 3.50 करोड़, ट्रांसजेंडर 1725, दिव्यांगजन - 7.2 लाख, फर्स्ट टाइम वोटर्स- 14 लाख, 100 साल की उम्र पार कर चुके वोटर्स- 14 हज़ार और सर्विस वोटर्स - 1.63 लाख हैं. ऐसे में 3.5 करोड़ महिला मतदाता इस चुनाव में गेम चेंजर साबित होंगे. तेजस्वी ने इसी वर्ग को लक्ष्य कर यह ऐलान किया है. 

NSIT
Nsmch


तेजस्वी के इन ऐलानों को चुनाव में एनडीए की टेंशन बढ़ाने वाला माना जा सकता है. दरअसल, नीतीश कुमार को लेकर माना जाता है कि उनको महिला मतदाताओं का बड़ा समर्थन है. खासकर जीविका दीदी एक बड़ा मजबूत पक्ष है. वहीं शराबबंदी जैसी योजना को महिलाओं का हितैषी बताते हुए नीतीश अक्सर इसका बड़ा लाभ लेने की कोशिश करते हैं. ऐसे में नीतीश और एनडीए की टेंशन अब तेजस्वी की इन घोषणाओं से हो सकता है.