LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: महागठबंधन में टूट को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, जानिए किस दिन देंगे सभी सवालों का जवाब

Bihar Election 2025: महागठबंधन में दोनों चरणों के नामांकन के बाद भी विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। 243 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के 255 प्रत्याशी मैदान में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कल महागठबंधन का प्रेस कांफ्रेंस होगा...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ी घोषणाएं की। तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसी बीच तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों के द्वारा महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। 

तेजस्वी कल देंगे महागठबंधन से जुड़े सवालों के जवाब 

दरअसल, तेजस्वी यादव से पूछा गया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं...तो तेजस्वी यादव ने कहा कि सब कुछ ठीक है आपको सभी सवालों के जवाब कल मिल जाएंगे। इस मुद्दे पर कल बात करेंगे। बता दें कि कल यानी 23 अक्टूबर को महागठबंधन का साझा प्रेस कांफ्रेंस होना है। साझा प्रेस कांफ्रेंस से पहले आज कांग्रेस के बडे़ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर डैमेज कंट्रोल की जा रही है। 

Diarch GO

विधानसभा सीट 243, मैदान में महागठबंधन के 255 प्रत्याशी  

मालूम हो कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद सार्वजनिक है। 243 सीटों पर महागठबंधन के 255 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजद ने 143 उम्मीदवारों को उतारा है, कांग्रेस ने 61, वामदलों में भाकपा माले ने 20, भाकपा ने 9 और माकपा ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वीआईपी ने 15 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की है। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (आईआईपी) 3 सीटों, बेल्दौर, जमालपुर और सहरसा से चुनाव लड़ रही है। ऐसे में महागठबंधन के 255 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 11 प्रत्याशी आमने सामने हैं। 

23 अक्टूबर को महागठबंधन का साझा प्रेस कांफ्रेंस 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना है। इस बैठक को कांग्रेस और राजद के बीच हाल के दिनों में बढ़ी दूरी को कम करने की दिशा में एक अहम राजनीतिक पहल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अशोक गहलोत की मध्यस्थता से गठबंधन में चल रही खींचतान पर विराम लग सकता है और सीट बंटवारे पर जल्द सहमति बनने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो कल से ही महागठबंधन साझा चुनाव प्रचार प्रसार की भी शुरुआत कर सकती है। 

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट