LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Election 2025: 14 नवंबर को CM हो जाएंगे... जन्मदिन के बाद तेजस्वी यादव का बिहार के लोगों को खास संदेश, जानिए क्या कहा

Bihar Election 2025:

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का खास संदेश - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का बीते दिन जन्मदिन था। जन्मदिन के दिन तेजस्वी यादव अंतिम चरण का चुनाव प्रचार कर रहे थे। वहीं चुनाव प्रचार के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों को खास संदेश दिया। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। तेजस्वी ने कहा कि वो बिहार पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेंगे। 

तेजस्वी का खास संदेश 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि,"जन्मदिवस पर प्राप्त आपके बधाई संदेशों से अभिभूत हूँ तथा अथाह स्नेह,समर्थन,आशीर्वाद एवं शुभकामना देने वाले सभी सम्मानित वरिष्ठजनों,अभिभावकों और साथियों का सहृदय आभारी हूँ। आपका यही स्नेह और सहयोग मुझे विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का आभास दिलाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा देता है कि बिहार के जन-जन की आवाज़ बन सकूँबिहार पर हो रहे हर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़ा रह सकूँ एवं सत्यनिष्ठा के साथ जनसेवा की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध कर आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करता रहूँ..बिना रुके..बिना थके। 

14 नवंबर को मिले जनादेश को जिम्मेदारी से निभाऊंगा

तेजस्वी ने कहा कि, चुनावी व्यस्तता के बीच आप सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद व्यक्त कहने में असमर्थ होने के नाते क्षमाप्रार्थी भी हूँ। आपकी अपेक्षाओं को पूर्ण करने की ईश्वर और जनता मालिक हमें शक्ति दे, बस यही मनोकामना है। आप सबों का पुनः हार्दिक आभार। धन्यवाद! इसके पहले तेजस्वी यादव ने पत्र जारी कर कहा था कि आज(9 नवंबर) जन्मदिन के अवसर पर मिले आपके स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए कोटि-कोटि आभार। इतनी कम आयु में जनता मालिक ने मुझे जिस तरह से प्रेम और समर्थन दिया, उसका कर्जदार हूं और वादा है कि 14 नवंबर को आपसे मिले जनादेश को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और प्राण झोंक कर अपना हर वचन,हर प्रण पूरा करूंगा।

सभी माँओं का बनना है सहारा  

उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान जिस भी जनसभा में जा रहा हूं, उसमें और मेरी माताएं,बहनें,आदरणीय बुजुर्ग,मेरे युवा साथी तथा प्यारे बच्चे आप सबका उत्साह,मुझे अपने प्रण को पूरा करने के लिए और भी प्रेरित कर रहा है। पिछले दो दशकों से आप सभी ने जिस तरह गरीबी, महंगाई, घूसखोरी-रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली सहित ढ़ेरों पीड़ाएं सही है,जनसभा में वह पीड़ा मुझे साफ दिखती है। जनसभा में खड़ी कोई माँ जब उम्मीद से मंच की ओर देखती है, तो मैं अपने संकल्पों के प्रति और प्रतिबद्ध हो जाता हूं कि उन सभी माँओं के लिए सहारा बनना है,उनके परिवार में एक पक्की सरकारी नौकरी दिलानी है ताकि उनके परिवार के हालात बदल सके। 

NSIT
Nsmch

सीएम हो जाएंगे बिहारी 

उनके खाते में सालाना 30 हजार रूपये पहुंचाना है ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिले। महंगाई से राहत दिलानी है। कमाई,दवाई,पढ़ाई के लिए मजबूरी की पलायन से मुक्ति दिलानी है। किसान,मजदूर,पिछड़े,वंचित,शोषित,दलित,अतिपछड़े सहित बिहार के हर घर तक खुशहाली पहुंचानी है। आपके बेटे, आपके भाई तेजस्वी का ये वचन है,आपकी हर उम्मीदों पर वचन का पक्का ये बिहारी सौ टका खड़ा उतरेगा। आप सभी के आशीर्वाद से 14 नवंबर को हर बिहारवासी सीएम यानी चिंता मुक्त होंगे। आज जन्मदिन पर बिहार को नंबर वन बनाने का आशीर्वाद आप सभी जनता मालिक से मांगता हूं। हमेशा की तरह आपका साथ चाहिए, ताकि हम मिलकर नया बिहार बना सके। जय हिंद ! जय बिहार !