LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:तेजस्वी यादव की हुंकार, कहा- बे-ईमान हुकूमत को उखाड़ फेंकिये, तब ही आएगा असली इन्क़लाब!

झौली के इंटर कॉलेज मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया और ऐसा राजनीतिक माहौल बनाया कि भीड़ तालियों और नारों से गूंज उठी। संयोग से आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी था, इसलिए मंच पर ही केक काटा गया।

Tejashwi Yadav roarsUproot
तेजस्वी यादव की धमाकेदार हुंकार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आज की सुबह सियासत के रंग में रंगी हुई नज़र आई। संझौली के इंटर कॉलेज मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया और ऐसा राजनीतिक माहौल बनाया कि भीड़ तालियों और नारों से गूंज उठी। संयोग से आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी था, इसलिए मंच पर ही केक काटा गया। समर्थकों ने हाथों में “हैप्पी बर्थडे तेजस्वी भैया” लिखे पोस्टर लहराए, और माहौल जश्न व सियासत दोनों से सराबोर रहा।

रोहतास ज़िले के काराकाट इलाक़े में तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत ही इस वादे के साथ की कि अगर जनता एक मौका दे, तो बिहार की तस्वीर और तक़दीर बदल जाएगी। उन्होंने माले प्रत्याशी अरुण कुमार को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इस बेईमान सरकार को बदलना बेहद ज़रूरी है। जब सियासी फ़ैसले ईमानदारी से होते हैं, तभी गरीबों को उनका हक़ मिलता है।

सभा में मौजूद हजारों लोगों के बीच तेजस्वी यादव ने एक-एक कर बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता मिली तो बिहार की हर महिला के खाते में 14 जनवरी को 30-30 हज़ार रुपये भेजे जाएंगे, साथ हीं  गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर सिर्फ 500 रुपये कर दी जाएगी और  पेंशन की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की जाएगी

उन्होंने जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इंक़लाब सिर्फ नारों से नहीं आता, जनता के फ़ैसले से आता है। एक बार मौक़ा दीजिए, बिहार बदलेगा, रोज़गार बढ़ेगा, और महिलाओं को आर्थिक ताक़त मिलेगी।

NSIT
Nsmch

ज़िले भर से आए सैकड़ों युवक, किसान, मजदूर और महिलाएं तेजस्वी की बातों पर तालियों से समर्थन जताते नज़र आए। मंच से लेकर मैदान तक माहौल जोश, उम्मीद और नारों का संगम बना रहा।आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन है। इसी वजह से तेजस्वी यादव पूरे रोहतास में कुल पाँच चुनावी सभाएं कर रहे हैं। हर सभा में भीड़ उमड़ रही है, और विरोधी दलों की धड़कनें तेज़।

संझौली की हवा में आज ऐसा जज़्बा था मानो जनता बदलाव की दस्तक देने को तैयार है। तेजस्वी ने आख़िर में फिर पुकार लगाई कि एक वोट सिर्फ वोट नहीं, बिहार का भविष्य है। इस बार बिहार धोखा नहीं, बदलाव मांगेगा!

राजनीतिक तापमान चढ़ चुका है, फैसले की घड़ी नज़दीक है, और पूरा इलाक़ा एक बड़े राजनीतिक मुकाबले का गवाह बनने को तैयार।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत