LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तेजस्वी यादव का शाह पर पलटवार,कहा- “धमकी से बिहारी नहीं डरता, लालू जी आडवाणी से नहीं डरे तो मैं अमित शाह से क्यों डरूं”

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की चुनावी सरज़मीन पर गुरुवार को सियासी तापमान तब और बढ़ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला।...

Tejashwi Yadav Hits Back at Shah
“धमकी से बिहारी नहीं डरता, लालू जी आडवाणी से नहीं डरे तो मैं अमित शाह से क्यों डरूं”- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की चुनावी सरज़मीन पर गुरुवार को सियासी तापमान तब और बढ़ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला। दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कोठराम में आयोजित संयुक्त जनसभा में तेजस्वी यादव ने वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मंच साझा किया और वीआईपी उम्मीदवार संतोष सहनी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत ही तीखे अंदाज़ में की। उन्होंने कहा कि अमित शाह हमें धमकी देते हैं कि सबक सिखाएंगे। लेकिन याद रखिए, बिहार का खून डरना नहीं जानता। जब लालू जी ने उनके गुरु आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था, तब भी नहीं डरे। तो मैं क्यों डरूं? बिहारी झुकता नहीं, लड़ता है।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव के वक्त डर दिखाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब बिहार के नौजवान धमकी नहीं, नौकरी मांगते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अगर राजद की सरकार बनी तो हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने जनता से कहा कि सोचिए, कितना अच्छा लगेगा जब आपके घर का बेटा या बेटी सरकारी नौकरी में लगेगा। हमारे हाथ को मजबूत कीजिए, ताकि बिहार का भविष्य मज़बूत हो।

तेजस्वी यादव ने बेरोज़गारी और पलायन को बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि दिल्ली और मुंबई की गलियों में बिहारी नौजवानों का पसीना बह रहा है, लेकिन उनका हक़ यहीं मिलना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में वादा बहुत हुआ, लेकिन रोजगार ज़ीरो निकला।

NSIT
Nsmch

वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी मंच से कहा कि अब बिहार के मछुआरा समाज, पिछड़े और वंचित वर्ग एकजुट होकर लालटेन और मछली के निशान पर वोट देंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में युवा नेतृत्व और हिम्मत है, जो बिहार को नई दिशा दे सकता है।

जनसभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी, जहां तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद और बिहार मांगे रोजगार के नारे गूंजते रहे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि तेजस्वी का यह बयान अमित शाह के हालिया बयानों का सीधा जवाब है और इससे राजनीतिक गर्मी और बढ़ने की पूरी संभावना है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर