LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Election Counting: बिहार में बड़ी जीत की ओर NDA, CM नीतीश के आवास पर पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता, हलचल तेज

Bihar Election Counting:

Bihar Election Counting: बिहार में बड़ी जीत की ओर NDA, CM नी

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक के रुझान में बीजेपी 95 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू  84 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 25 सीटों पर, कांग्रेस 1 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 6 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 28 सीट पर, एआईएमआई-6 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है।

सीएम नीतीश के आवास पहुंचे बड़े नेता 

वहीं जैसे जैसे एनडीए जीत की ओर बढ़ रही है वैसे वैसे जदयू और बीजेपी कार्यालय में हलचल तेज होती जा रही है। सीएम नीतीश के आवास पर भी हलचल तेज है। सीएम नीतीश के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी बीच जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, जदयू नेता मनीष वर्मा सीएम नीतीश के आवास पहुंचे। जदयू नेताओं की मुलाकात सीएम नीतीश से हो रही है। बीजेपी और जदयू दफ्तर में जश्न का माहौल है। जानकारी सामने आ रही है कि सीएम नीतीश के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे हैं।