LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025: वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं पीएम मोदी, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर सबसे बड़ा हमला, नीतीश को भी किया कंट्रोल

Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वोट के लिए ड्रामा करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वोट के लिए तो पीएम मोदी डांस भी कर सकती हैं।

राहुल गांधी
पीएम मोदी पर भड़के राहुल - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। ऐसे में सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। एक ओर जहां सीएम नीतीश सहित बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता बिहार में मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मुजफ्फरपुर के सकरा में तेजस्व यादव के साथ जनसभा की। इस दौरान उन्होंने एनडीए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला।  

वोट के लिए ड्रामा करते हैं पीएम मोदी 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर कई तीखे बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी वोट के लिए ड्रामा करते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। वोट के लिए उनसे कोई भी ड्रामा करवा लो। वोट के लिए आप उनसे कहेंगे तो स्टेज पर आकर डांस भी कर देंगे। राहुल गांधी ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा तथा बेरोज़गारी, पलायन और औद्योगीकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बिहार में क्यों नहीं मिल रहा काम 

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि 'आपका मूड कैसा है?' उन्होंने कहा कि वे देश के विभिन्न प्रदेशों में जाते हैं तो उन्हें बिहार के युवा मिलते हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि आपने दिल्ली बनाई, आपने बेंगलुरु की सड़कें बनाईं, आपने गुजरात में काम किया। खून पसीना बहाया। दुबई तक आपकी मेहनत से बना है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब देश के दूसरे हिस्सों के विकास के लिए मेहनत कर सकते हैं, तो फिर बिहार में यह काम क्यों नहीं हो पा रहा।

नीतीश कुमार को कंट्रोल कर रखा है 

राहुल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसलों पर सवाल उठाए और दावा किया कि नीतीश रिमोट-कंट्रोल से चलते हैं उन्हें बीजेपी और दिल्ली कंट्रोल कर रही है। बीजेपी नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वो वोट चोरी के खिलाफ 20 दिनों तक बिहार में रहे कई गावों में घूमें जहां उन्हें बिहारियों की ऊर्जा देखने को मिली। उन्होंने कहा कि आप किसी से कम नहीं हैं। 

NSIT
Nsmch

बिहारी उत्पादों में लिखा रहे मेड इन बिहार 

पलायन और बेरोज़गारी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। लेकिन मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। बिहार के लोग बाहर क्यों जाएं। दूसरे राज्यों के लोगों को बिहार आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में मोबाइल, कपड़े-जैसे उत्पाद मेड इन बिहार बनने चाहिए ताकि युवाओं को स्थानीय रोजगार मिले और बाहर न जाना पड़े।