LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मां जानकी की सरजमीं से पीएम मोदी का सियासी धमाका, कहा-‘जंगलराज को लगा 65 वोल्ट का करंट, बिहार बोले—नहीं चाहिए कट्टा सरकार!’

पीएम मोदी ने RJD पर तीखा वार करते हुए कहा कि इनके मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदार बनेंगे।मोदी का सवाल भीड़ की ओर उछला कि “क्या बिहार का बच्चा रंगदार बनेगा या डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और जज?

PM s fiery Bihar pitch
मां जानकी की सरजमीं से पीएम मोदी का सियासी धमाका- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सीतामढ़ी की पाक और पवित्र धरती पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जलसा संबोधित किया, तो पूरा मैदान तालियों, नारों और जोश की आवाज़ों से गूंज उठा। भाषण की शुरुआत ही चुनाबी तेवर और तंज़ के साथ पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लग चुका है। बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है, और बिहार की बेटियों ने जीत को पक्का कर दिया है।

मोदी ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता का ये मंजर दिल को छू लेने वाला है। फिर एक नारा उछला कि “नहीं चाहिए कट्टा सरकार… फिर एक बार NDA सरकार!”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण को भावनाओं के रंग से भरते हुए याद दिलाया कि 8 नवंबर 2019 को भी वह इसी भूमि पर थे, और अगले ही दिन अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला था। मोदी बोले कि मैंने मां सीता की धरती से प्रार्थना की थी,फैसला रामलला के पक्ष में आए… और मां सीता की कृपा से ऐसा ही हुआ।

इसके बाद सियासत पर सीधा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने RJD पर तीखा वार करते हुए कहा कि इनके मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदार बनेंगे।मोदी का सवाल भीड़ की ओर उछला कि “क्या बिहार का बच्चा रंगदार बनेगा या डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और जज?”इसके जवाब में भीड़ ने एक सुर में कहा—“डॉक्टर! इंजीनियर!”

NSIT
Nsmch

मोदी बोले कि जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार और करप्शन। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और भोला पासवान शास्त्री ने सामाजिक न्याय का सपना दिया था, लेकिन जंगलराज ने बिहार को तबाही की तरफ ढकेल दिया।उद्योगों पर भी हमला करते हुए मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस उद्योग की ABCD भी नहीं जानते। 15 साल में एक बड़ा कारखाना नहीं लगा, अस्पताल नहीं बने, मेडिकल कॉलेज नहीं खुले। सिर्फ ताले लगेमिथिला की मिलें तक बंद हो गईं।

वहीं NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले कि बिजली के नए प्लांट, सड़कें, रेल, हवाई संपर्क, निवेशकों की दिलचस्पी और रीगा शुगर मिल का फिर चल पड़ना—ये सब विकास की निशानियां हैं।अंत में मोदी ने सीता-राम की परंपरा जोड़ते हुए कहा कि अयोध्या में दामाद जी भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है, अब माता के मायके—पुनौरा धाम की बारी है। दुनिया इस पवित्र धाम की भव्यता देखेगी। पीएम ने कहा कि बिहार का भविष्य अब कट्टरपंथ या कट्टा नहीं,विकास, कारोबार और शिक्षा तय करेगी।