LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:छठ,नौटंकी पर मोदी vs राहुल गांधी...बिहार के अखाड़े में पीएम ने मारा धोबिया पाट!

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से सिर्फ छह दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर की धरती से विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए सियासी माहौल को गर्मा दिया। ...

PM Modi Bihar
“छठी मइया का अपमान नहीं सहन करेगा बिहार”- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर मैदान से विपक्ष पर ऐसा राजनीतिक प्रहार किया जिसने पूरे राज्य के सियासी माहौल को झकझोर दिया। भीड़ से खचाखच भरे मैदान में प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर छठी मइया का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा अपराध बिहार की धरती कभी माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री ने भावनात्मक अंदाज़ में कहा कि साथियों, आपने देखा कि आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग क्या कर रहे हैं? वो छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट पाने के लिए मां छठ का अपमान कर सकता है? क्या बिहार इसे सहेगा? क्या हिंदुस्तान इसे बर्दाश्त करेगा? क्या मेरी माताएं, जो निर्जला व्रत रखती हैं, वो इसे माफ करेंगी?प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के लिए छठ पूजा एक “ड्रामा” और “नौटंकी” है, लेकिन बिहार की जनता के लिए यह आस्था, संस्कार और आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने वाली माताओं की श्रद्धा का मज़ाक उड़ाते हैं, उन्हें इस पवित्र भूमि से सख्त जवाब मिलेगा।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के प्रयास में जुटी है, ताकि इस आस्था को वैश्विक पहचान मिले। उन्होंने कहा कि एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जय-जयकार को दुनिया तक पहुंचाने में लगा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं।पीएम ने जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि बिहार की माटी कभी उन लोगों को स्वीकार नहीं करेगी जो उसकी संस्कृति और श्रद्धा का अपमान करते हैं। यह सिर्फ़ आस्था का नहीं, आत्मसम्मान का सवाल है।

मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा  “इन लोगों ने बिहार पर राज तो किया, लेकिन विकास को कैद कर लिया। इनकी पहचान पाँच चीज़ों से है  कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। यही जंगलराज की असली पहचान है।”

NSIT
Nsmch

प्रधानमंत्री ने मोतीपुर चीनी मिल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के बीच बज्जिका में लोगों का अभिनंदन किया और कहा “यहां की लीची जितनी मीठी है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी।”प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर बिहार को नई ऊँचाई दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जाति और तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को मज़बूत करें।

बारिश के बावजूद जनसभा स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री ने इसे जनता के भरोसे की निशानी बताया और कहा  “यह भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार आएगी, और फिर लौटेगा सुशासन।”