LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: दो युवराज मोदी को 24 घंटे गाली देते रहते हैं...पीएम मोदी की राहुल-तेजस्वी को सबक सिखाने की अपील

Bihar Election 2025:

पीएम मोदी
मोदी को गाली देते रहते हैं दोनों युवराज - फोटो : social media

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में पीएम मोदी सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार के युवराज और बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार के युवराज दोनों करोड़ों के घोटालों के मामले में जमानत पर बाहर हैं। जो जमानत पर बाहर होते हैं गांव में उनकी इज्जत नहीं करते हैं और ये दोनों मोदी को भर-भर कर गाली दे रहे हैं। जो नामदार हैं वो इस कामदार को गाली दे रहे हैं। 

दोनों युवराज 24 घंटे मोदी को देते हैं गाली 

पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे गाली दिए बिना इनलोगों का खाना नहीं पचता है। लेकिन बिहार के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। बिहार की जनता सब समझती है बिहार की जनता समझ चुकी है कि बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि, दो युवराजों की जोड़ी ने झूठे वादों की दुकान खोल दी है। पीएम मोदी ने कहा कि, इस चुनाव में RJD-कांग्रेस का रिश्ता खुलकर सामने आ रहा है। दोनों का रिश्ता तेल पानी की तरह है। खबरें आ रही हैं कि कैसे RJD के लोग कांग्रेस के लोगों को नीचे धकेल रहे हैं। कल इन्होंने ये दिखाना की बहुत कोशिश की, कि कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन सभी को पता है की क्या चल रहा है। इन्हें जो चीज एक साथ लाई है वो है सत्ता। ये सत्ता में आकर बिहार को लूटना चाहते हैं।

Diarch GO

राजद-कांग्रेस को होगी सबसे बड़ी हार 

पीएम मोदी ने दावा किया कि, राजद और कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने जा रही है वहीं एनडीए की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। राजद और कांग्रेस के अब तक की सबसे कम सीट देकर बिहार के मतदाता इतिहास बनाएंगे। इससे ये दोनों दल घबरा गए हैं और अपनी घोषणा पत्र में इतना झूठ डाल रहे हैं कि इनके समर्थकों को भी विश्वास नहीं हो रहा है।

कट्टा, दुनली ऐसे गानों से कर रहे प्रचार 

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ये RJD और कांग्रेस वाले जैसी इनकी पार्टी है वैसा ही इन लोगों का चुनाव प्रचार है। प्रचार में देखिए कैसे गाने बज रहे हैं। कट्‌टा, दुनाली ऐसे गानों के साथ ये लोग अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्या ये लोग बिहार में कभी सुशासन ला सकते हैं। साथियों ये कभी सुशासन नहीं ला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकता है। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्‌टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है।

NSIT
Nsmch