LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दूसरे चरण का महामुक़ाबले में 12 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा , मैदान में सियासी घरानों के वारिस, किसकी बिसात टिकेगी, किसका तख़्त हिलेगा?”

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाले मतदान में दांव सिर्फ़ सत्ता का नहीं, कई बड़े नेताओं की राजनीतिक विरासत और प्रतिष्ठा का भी है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
दूसरे चरण का महामुक़ाबले में 12 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार रविवार को थम चुका, अब मंगलवार को वोटिंग होगी। यह दौर सिर्फ़ चुनाव नहीं, बल्कि क्षमता, क़ाबिलियत और परिवारिक सियासत की परख का समय है। 20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाले मतदान में दांव सिर्फ़ सत्ता का नहीं, कई बड़े नेताओं की राजनीतिक विरासत और प्रतिष्ठा का भी है।

सबसे बड़ी बात राज्य के मौजूदा 12 मंत्रियों की सीटों पर जनता फ़ैसला सुनाएगी।झंझारपुर से उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र, सुपौल से ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव,फुलपरास से परिवहन मंत्री शीला मंडल,छातापुर से पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू, हरसिद्धी (अजा) से गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान,सिकटी से आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, धमदाहा से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, अमरपुर से भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, गया टाउन से सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, चकाई से तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, चैनपुर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बेतिया से पशुपालन मंत्री रेणु देवी इनमें शामिल हैं।इतना ही नहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सिकंदरा, और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार से मैदान सजाए हुए हैं। तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष, एक पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दो पार्टियों के विधायक दल के नेता ,24 पूर्व मंत्री, कई मौजूदा विधायक, और कुछ बागी भी जनता की अदालत में खड़े हैं।

विनय बिहारी (लौरिया), नारायण प्रसाद (नौतन), शमीम अहमद (नरकटिया), राणा रणधीर (मधुबन), प्रमोद कुमार (मोतिहारी), सुनील पिंटू (सीतामढ़ी), विनोद नारायण झा (बेनीपट्टी), समीर महासेठ (मधुबनी), आफाक आलम (कसबा), शाहनवाज (जोकीहाट), अब्दुल जलील मस्तान (अमौर), बीमा भारती (रूपौली), दुलाल गोस्वामी (कदवा), रामनारायण मंडल (बांका), अवधेश कुमार (वजीरगंज), दामोदर रावत (झाझा), जेपी यादव, बृजकिशोर बिंद (चैनपुर), मुरारी गौतम (चेनारी), अनीता देवी (नोखा), कुमार सर्वजीत (बोधगया) और कई और चेहरे दांव पर हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान कदवा, और माले के महबूब आलम बलरामपुर से मुकाबले में हैं।

इस चरण की ख़ास बात है राजनीतिक घराने  इमामगंज से दीपा कुमारी, जो हम के संरक्षक जीतन राम मांझी की बहू और संतोष सुमन की पत्नी हैं। बाराचट्टी से मांझी परिवार की ज्योति देवी और तनुश्री मांझी, यानी एक ही सीट पर रिश्तों की कसौटी।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता गुप्ता (परिहार),उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता (सासाराम),आनंद मोहन लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद (नवीनगर),गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश (बेलहर),औरंगाबाद से पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के बेटे त्रिविक्रम सिंह इस चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।

NSIT
Nsmch

यह चुनाव सिर्फ़ वोटों की गिनती नहीं यह तज़ुर्बे बनाम तरुणाई,विरासत बनाम नेतृत्व,और जनता बनाम व्यवस्था का मुकाबला है।12 मंत्री, कई पूर्व दिग्गज, और राजनीतिक घरानों की इज्ज़त, सब कुछ मंगलवार के वोट में बंद होने वाला है।