LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम, तेजस्वी मुख्यमंत्री, सहनी के साथ और कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री जानिए....

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो 2 नहीं बल्कि 3 डिप्टी सीएम बनेंगे। मुकेश सहनी के साथ दो अन्य़ डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इसका संकेत पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिया है।

तेजस्वी यादव
बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। महागठबंधन में सीएम फेस और डिप्टी सीएम तय हो गया है। महागठबंधन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर बीते दिन तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया तो वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया गया। साथ ही कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक और अन्य दल से डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। वहीं अब पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो राहुल गांधी दलित और मुस्लिम समुदाय से एक एक उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। पप्पू यादव के इस बयान से साफ है कि महागठबंधन में दो नहीं बल्कि तीन डिप्टी सीएम होंगे। 

पप्पू के बयान से बवाल 

पप्पू यादव ने साफ शब्दों में दावा किया है कि अगर बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दलित और एक मुस्लिम समुदाय से उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। वहीं अशोक गहलोत ने पहले ही एक डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया और कहा कि एक और डिप्टी सीएम अन्य दल से होंगे। यानी गहलोत के घोषणा के अनुसार अगर महागठबंधन की सरकार बनती तो बिहार को दो डिप्टी सीएम मिलते लेकिन अब पप्पू यादव के बयान से साफ हो गया है कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं बल्कि 3 डिप्टी सीएम बनेंगे। 

पप्पू यादव का बड़ा बयान 

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो हमारे नेता राहुल गांधी जी दलित और मुस्लिम समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री अवश्य बनाएंगे! वह सभी समाज को समुचित प्रतिनिधि देने के पक्षधर रहे हैं। उनके पिता राजीव गांधी जी तारिक अनवर साहब को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे तो  इंदिरा जी ने भोला पासवान शास्त्री जी और गफ़ूर साहब को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था"।

2 नहीं 3 डिप्टी सीएम 

बता दें कि महागठबंधन में पीछे कई दिनों से सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर कई दिनों से माथापच्ची चल रही थी। आखिरकार सभी कयासों पर विराम लगाते हुए महागठबंधन में सीएम फेस और डिप्टी सीएम की घोषणा हुई। वहीं अब पप्पू यादव के बयान से एक और संकेत मिल रह हैं कि बिहार में यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो यहां 2 नहीं बल्कि 3 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। 

NSIT
Nsmch