LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar Election 2025: नामांकन के तुरंत बाद अरेस्ट हुए ओवैसी के प्रत्याशी को अचानक आया हार्ट अटैक, पटना रेफर, समर्थकों ने जमकर काटा बवाल

Bihar Election 2025: ओवैसी के पार्टी के उम्मीदवार को नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अचानक उम्मीदवार को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

ओवैसी
गिरफ्तारी के बाद प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। दोनों चरणों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं नामांकन के बाद दो दलों के प्रत्याशियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सासाराम से राजद प्रत्याशी को नामांकन के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो वहीं AIMIM के जहानाबाद के प्रत्याशी को भी पुलिस ने नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के बाद प्रत्याशी को हार्ट अटैक आ गया। फिलहाल  AIMIM उम्मीदवार पीएमसीएच में इलाजरत हैं। 

नामांकन के तुरंत बाद हुए गिरफ्तार

जानकारी अनुसार विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को एआईएमआईएम (AIMIM) गठबंधन के प्रत्याशी और नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. कलाम उद्दीन को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आया हार्ट अटैक 

सूत्रों के अनुसार, काको थाना पुलिस ने मो. कलाम उद्दीन को हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा थाने ले जाने के कुछ समय बाद ही मो. कलाम उद्दीन को हार्ट अटैक आया और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

समर्थकों की उमड़ी भीड़

गिरफ्तारी और तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, यह मामला काको थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने विवाद से संबंधित है। जिसमें मो. कलाम उद्दीन पर हत्या के प्रयास का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया है। इस घटना के बाद जहानाबाद की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इस गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

NSIT
Nsmch