LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: नीतीश कुमार कल सीएम पद से देंगे इस्तीफा, नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट इस दिन, जानिए कब नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ?

Bihar Politics: नीतीश कुमार कल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। सीएम पद की शपथ को लेकर भी तैयारी तेज है.....

नीतीश कुमार
नीतीश कल देंगे इस्तीफा- फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा का रिजल्ट अब सबके सामने है। एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ अब सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। सभी दल के विधायक दलों की बैठक जारी है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक की। वहीं आज जदयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुने जाने की पूरी संभावना है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक संभावित है। एनडीए की ओर से सरकार बनाने और मंत्रिमंडल की चुनाव की गतिविधि तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

कल नीतीश कुमार देंगे सीएम पद से इस्तीफा 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कल यानी 17 नवंबर को नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश भेजी जाएगी। कल ही सीएम नीतीश राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफा सौंपने के बाद सीएम नीतीश नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। सीएम हाउस से मिल रही जानकारी अनुसार 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। 

बैठकों का दौर जारी 

बता दें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। आज यानी रविवार को 18वीं विधानसभा की अधिसूचना जारी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शनिवार रात दिल्ली पहुंचे और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। इससे पहले ये नेता पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। इधर, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है कि नई सरकार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। अब देखने होगा कि आगे क्या होता है। 

प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में एनडीए 

बिहार विधानसभा की रिजल्ट को देखे तो एनडीए "डबल सेंचुरी" 202 सीट के साथ बहुमत प्रचंड हासिल की है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी 89 सीट के साथ बन गई है। जदयू 85 सीटों पर दूसरे नबंर पर है। लोजपा(रा) 19 सीट, हम को 5 सीट और रालोमा को 4 सीट मिली है। एनडीए 2005 और 2010 की तरह 2025 में भी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है।

NSIT
Nsmch