LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Election Results 2025: एनडीए का दबदबा, जेडीयू-बीजेपी बराबर की टक्कर में, रुझानों में फिर नीतीश सरकार की वापसी के संकेत

साढ़े दस बजे तक तक प्राप्त रुझानों में एनडीए 172 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 66 सीटों पर सिमटा हुआ दिख रहा है।

Bihar Election Results 2025: एनडीए का दबदबा, जेडीयू-बीजेपी ब
जेडीयू-बीजेपी बराबर की टक्कर में- फोटो : social Media

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नवीनतम रुझानों में एनडीए मजबूत बढ़त बनाए हुए है। साढ़े दस बजे तक तक प्राप्त रुझानों में एनडीए 172 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 66 सीटों पर सिमटा हुआ दिख रहा है।

सबसे दिलचस्प स्थिति बीजेपी और जेडीयू की बराबर की लीड है। दोनों पार्टियां 74–74 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसके चलते अब तक यह कहना मुश्किल है कि सबसे बड़ी पार्टी कौन बनकर उभरेगी। कुछ देर पहले तक कभी जेडीयू आगे निकल रही थी, तो कभी बीजेपी।

जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

ताज़ा रुझानों में जेडीयू 74 सीटों पर लीड कर रही है और बढ़त को स्थिर बनाए हुए है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि नतीजों में जेडीयू फिर से मजबूती के साथ नंबर-वन पार्टी का दर्जा हासिल कर सकती है।

जन सुराज 0 पर, अन्य 4 सीटों पर आगे

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना पा रही है। वहीं निर्दलीय और अन्य दल 4 सीटों पर आगे हैं।

NSIT
Nsmch

हाई-प्रोफाइल सीटों की तस्वीर

राघोपुर: RJD के तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव से आगे

महुआ: तेजस्वी के भाई तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे

दानापुर: बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीटलाल यादव आगे

छपरा: भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बढ़त में

तारापुर: BJP के सम्राट चौधरी आगे

रघुनाथपुर: RJD के ओसामा शहाब, शहाबुद्दीन के बेटे, आगे

सरायरंजन: JDU के विजय चौधरी आगे

इस बार बिहार चुनाव दो चरणों में हुए और 67.10% मतदान दर्ज हुआ जो 2020 के मुकाबले लगभग 10% अधिक है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस ऐतिहासिक मतदान ने रुझानों को पूरी तरह बदल दिया है और एनडीए को अप्रत्याशित मजबूती मिली है।जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि नीतीश कुमार की सरकार की वापसी लगभग तय दिख रही है।लेकिन अंतिम नतीजों तक सस्पेंस कायम रहेगा कि सबसे बड़ी पार्टी कौन बनेगी जेडीयू या बीजेपी?