LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नालंदा में लोकतंत्र का ग्लोबल क्लासरूम, मतदान प्रक्रिया देखने कोलंबियाई प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मॉडल बूथ

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जहाँ मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में भाग ले रहे हैं, वहीं नालंदा जिला गुरुवार को एक खास वजह से भी सुर्खियों में रहा।

 Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नालंदा में लोकतंत्र का ग्लोब
मतदान प्रक्रिया देखने कोलंबियाई प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मॉडल बूथ- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जहाँ मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में भाग ले रहे हैं, वहीं नालंदा जिला गुरुवार को एक खास वजह से भी सुर्खियों में रहा। यहाँ कोलंबिया का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत की चुनावी व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने पहुंचा। यह दौरा भारत निर्वाचन आयोग की विशेष पहल का हिस्सा रहा, जिसमें विदेशों को भारत की मॉडल मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधन और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं का अनुभव कराया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में कोलंबिया के माननीय जज एल्टस एलेजेंड्रो और नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल के सलाहकार जोएन कामिलो शामिल थे। दोनों अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग की टीम के साथ नालंदा पहुंचे, जहाँ डीएम कुंदन कुमार ने उनका स्वागत किया और विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल को एक मॉडल मतदान केंद्र दिखाया गया, जहाँ उन्होंने पोलिंग पार्टी के कार्य-प्रणाली, मतदाताओं के वेटिंग एरिया, बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए क्रच (शिशु गृह), दिव्यांग मतदाताओं (PWD) के लिए व्हीलचेयर व रैंप, पीने के पानी, शेड, मेडिकल किट जैसी न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओं (AMF) का जायजा लिया।

कोलंबियाई टीम ने मतदान केंद्र की व्यवस्था, शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया और तकनीकी प्रबंधन को करीब से देखा और इसे सराहा। यह पहल भारत की चुनाव प्रणाली की साख और विश्व स्तर पर उसके मॉडल के महत्व को और मजबूत करती है।

NSIT
Nsmch

डीएम कुंदन कुमार ने मीडिया से कहा कि नालंदा के लिए यह गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल हमारे जिले को देखने आया। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता और मजबूती का बड़ा प्रमाण है।साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।

कुल मिलाकर, नालंदा में आज सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की वैश्विक प्रस्तुति भी हुई और दुनिया ने अपने सामने देखा कि चुनाव सिर्फ प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यवस्था, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों का उत्सव है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय