LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में गरजे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा- कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए सीएम नीतीश

Bihar Election 2025: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यही बदलाव का सही समय है। 20 साल से चल रही खटारा सरकार को बिहार की भलाई के लिए बदलना जरूरी है।

मुकेश सहनी
मुकेश सहनी का बड़ा हमला - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज चुनावी मैदान में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने मुजफ्फरपुर के सकरा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि बदलाव का यह सही समय है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें नया बिहार बनाना है।  

उन्होंने कहा कि 20 साल से चल रही इस खटारा सरकार को बिहार की भलाई के लिए बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं पर यह जवाबदेही है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए? उन्होंने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। आज वे कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए हैं। 

Diarch GO

सहनी ने कहा कि, आज बिहार के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। इस दर्द को मैंने खुद महसूस किया है, इस कारण मुझे यहां के युवाओं को इस मझधार से बाहर निकालना है। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज जो कह रहा हूँ, उसे पूरी ताकत लगाकर पूरा भी करूंगा और बेहतर बिहार बनाकर दिखाऊंगा। 

उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि आज मुझ जैसे अति पिछड़े और मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार महागठबंधन की ओर से बनाया गया है। उन्होंने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर बिहार के लिए युवाओं को मौका देना होगा।

NSIT
Nsmch