LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Misha Bharti:“भाजपा नेताओं का बिहार में अकाल, योगी यूपी में चलाएं बुलडोजर”, मीसा भारती का एनडीए पर तीखा वार, बोलीं- इस बार बनेगी तेजस्वी की सरकार

Misha Bharti:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को बिहार नहीं, बल्कि अपने प्रदेश में बुलडोज़र चलाना चाहिए।

Misha Bharti
“भाजपा नेताओं का बिहार में अकाल, योगी यूपी में चलाएं बुलडोजर”- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की सियासत में तेज़ गर्मी आ गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और  सांसद मीसा भारती ने एनडीए सरकार के संकल्प पत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर करारा हमला बोला है। वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने कहा कि बिहार में भाजपा नेताओं का अकाल पड़ गया है, इसलिए यूपी से भाड़े पर नेता बुलाए जा रहे हैं।

मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को बिहार नहीं, बल्कि अपने प्रदेश में बुलडोज़र चलाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को अब 20 साल बाद बिहार के छात्रों की याद आई है और अब वे केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कर रहे हैं।“भाजपा ने बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इस बार बिहार की जनता इन्हें माफ़ नहीं करेगी,”मीसा ने यह कहते हुए एनडीए पर तीखा वार किया।

मीसा ने दावा किया कि बिहार से एनडीए की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब परिवर्तन की बयार बह रही है, युवा वर्ग तेजस्वी यादव के साथ खड़ा है और इस बार बदला नहीं, बदलाव लेकर आएगा।

राघोपुर दौरे का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह से रात तक जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जो साफ़ संकेत देता है कि इस बार बिहार में युवा सरकार बनने जा रही है।मीसा ने ऐलानिया लहजे में कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे और मल्लाह का बेटा मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनेगा।

NSIT
Nsmch

मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार के युवा केवल रील बनाएंगे और इंस्टाग्राम चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा अब सब समझ चुका है और भाजपा को करारा जवाब देगा।तेजस्वी यादव के 2020 के वादों को याद दिलाते हुए मीसा ने कहा कि यदि उस समय तेजस्वी की सरकार बन जाती तो लाखों युवाओं को रोजगार मिलता, और कई परिवारों की उम्मीदें ज़िंदा रहतीं। उन्होंने भाजपा पर खेल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महागठबंधन को 10-15 सीटों से हराने की साजिश रची थी।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार