LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मंत्री लेशी सिंह का पप्पू यादव पर सियासी धमाका, कहा- ये हरकत बर्दाश्त नहीं!

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज़ हो गई है।

Minister Leshi Singh Slams Pappu Yadav
मंत्री लेशी सिंह का पप्पू यादव पर सियासी धमाका- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में धमदाहा से जेडीयू प्रत्याशी और बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

लेशी सिंह का दावा है कि  पप्पू यादव लगातार उनके बेटे पर झूठे और बेतुके आरोप लगा रहे हैं, उनके कार्यकर्ताओं को रात में बंधक बनाने की कोशिश हुई,  उनके साथ बदतमीजी की गई, चुनाव प्रचार के नाम पर डराने-धमकाने का खेल हो रहा है। 

Diarch GO

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि पप्पू यादव सांसद हैं, लेकिन अगर वे इस तरह की हरकत करेंगे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के बीच जाना चुनाव का हिस्सा है, मगर किसी को परेशान करना या व्यक्तिगत टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है।

लेशी सिंह ने ये भी कहा कि हार की चिंता और बौखलाहट में राजद और पप्पू यादव ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और सही जवाब देगी।

NSIT
Nsmch

चुनाव जीतने के लिए नेताओं के बीच यह जुबानी जंग अब और कड़वी होती दिख रही है।

अब देखना यह है कि पप्पू यादव इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं और चुनाव प्रचार के आखिरी घंटे इस विवाद को कितना गर्माते हैं।

रिपोर्ट- अंकित कुमार