LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: मनेर में भारी बवाल, भाई वीरेंद्र और सुरक्षाकर्मियों में जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, राजद विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: मनेर में मतदान के दौरान भारी हंगामा हुआ है। आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने सुरक्षाकर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने उनके सभी दावे को खारिज कर दिया है।

मनेर
मनेर में भारी विवाद - फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव अपने पहले मुकाम पर पहुंच गया है। पहले चरण की वोटिंग जारी है। बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बार बिहार में बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 27.65 मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 42.31 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण में 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। 3.75 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम नीतीश दोनों डिप्टी सीएम, लालू परिवार सहित तमाम दिग्गज नेता अपने मत ता प्रयोग कर चुके हैं। वहीं कई विधानसभा क्षेत्रों से बवाल की खबरें भी सामने आ रही है। 

भाई वीरेंद्र और सुरक्षाकर्मियों में तू-तू मैं-मैं

मिली जानकारी अनुसार पहले चरण के मतदान के दौरान पटना ज़िले के मनेर विधानसभा क्षेत्र (187) में सियासी माहौल गर्म हो गया। यहां आरजेडी विधायक और प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला बूथ संख्या 79 (मनेर) का है। भाई वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे थे। मतदान के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को डराने और एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम कर रहे हैं।

Diarch GO


मतदान केंद्र पर भारी हमला

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी मतदाताओं की जांच कर रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं है। स्थिति थोड़ी देर में तनावपूर्ण हो गई और सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी तीखी बहस (तू-तू मैं-मैं) शुरू हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और प्रक्रिया को फिर से सामान्य किया गया। मीडिया से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि कई बूथों पर सुरक्षाकर्मी मनमानी कर रहे हैं। जहां चार बूथ हैं, वहां सिर्फ एक लाइन लगाई गई है, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। 

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

उन्होंने कहा कि, यह व्यवस्था लोगों को वोट डालने से रोकने जैसी है। हम इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। वहीं, प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज किया। अधिकारियों ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल और पर्यवेक्षक तैनात हैं। अब तक किसी भी बूथ से मतदाताओं को डराने या रोकने की कोई शिकायत नहीं मिली है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाई वीरेंद्र ने मनेर सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार निखिल आनंद को लगभग 32,917 वोटों से हराया था। भाई वीरेंद्र को 94,223 वोट (47%) मिले थे, जबकि निखिल आनंद को 61,306 वोट (31%) प्राप्त हुए थे।

NSIT
Nsmch