LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव, अमित शाह ने बोला जोरदार हमला

चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे अमित शाह ने शनिवार को लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने जानिए जनसभा में क्या क्या कहा.

Amit Shah
Amit Shah- फोटो : news4nation

Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार तीन जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने खगड़िया में बिहार वासियों को छठ की शुभकामनाएं देते हुए तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया. शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे देश को सुरक्षित बनाया है। यूपीए सरकार के दौरान, पाकिस्तान ने हर दिन हमला किया। वोट बैंक के लालच में, सोनिया, मनमोहन और लालू सरकार चुप रही। मोदी के सत्ता में आने के बाद, तीन हमले किए गए- उरी, पुलवामा और पहलगाम। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई और पहलगाम के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर ला दिया है। हम 2027 से पहले चौथे से तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन, लठबंधन, जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं? केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार, जिन पर एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, बिहार का विकास कर सकते हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है। मैं बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और बिहार भविष्य में एक विकसित राज्य बने। यही मैं छठी मैया से प्रार्थना करना चाहता हूं।

NSIT
Nsmch

अमित शाह ने कहा कि हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में जंगलराज वापस लाना है या विकास का राज। क्या आप जंगलराज चाहते हैं? अगर लालू-राबड़ी की सरकार सत्ता में आई, तो जंगलराज भी साथ आएगा। NDA की सरकार बनी, तो विकसित बिहार की पहचान पूरे भारत में होगी। अपने वोट का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। NDA गठबंधन में पांच पांडव हैं। इसे आशीर्वाद दें और विजयी बनाएं।