LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Election 2025: 'लालू-धृतराष्ट्र, राबड़ी-गांधारी और तेजस्वी रावण', पटना की सड़कों पर लगा 'महाबिहार' का पोस्टर, रिजल्ट के बाद राजद पर बड़ा हमला

Bihar Election 2025: पटना की सड़कों पर लालू परिवार के खिलाफ जदयू ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लालू को धृतराष्ट्र, राबड़ी को गांधारी और तेजस्वी को रावण दिखाया गया है। पोस्टर में महाबिहार भी लिखा है...

राजद पर हमला
जदयू का राजद पर हमला- फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सबके सामने है। एनडीए प्रचंड जीत के साथ एक बार फिर सत्ता में है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 सीट मिली, जदयू को 85, लोजपा(रा) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीट मिली। वहीं राजद 25 सीट पर सिमट के रह गई। कांग्रेस को 6 सीट मिली तो लेफ्ट को 3 सीटें ही जीत पाई। एआईएमआईएम को 5 सीट मिली। आईपी गुप्ता की पार्टी को एक और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिला।  

लालू परिवार पर बड़ा हमला 

एनडीए की बहुमत के बाद अब एनडीए में शामिल दल राजद पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में जदयू की ओर से पोस्टर लगाकर बड़ा हमला बोला गया है। पोस्टर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने लगाया है। पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू यादव को धृतराष्ट्र, राबड़ी देवी को गांधारी और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय यादव को संजय के रूप में दिखाया गया है।

जदयू का राजद पर हमला 

पोस्टर पटना के बेली रोड में लगाया गया है। पोस्टर में धृतराष्ट्र रुपी लालू को बोलते दिखाया गया है। धृतराष्ट्र रुपी लालू पूछ रहे हैं कि, संजय देखो तुमको क्या दिख रहा है... जिसके जवाब में संजय के रुप में मौजूद संजय यादव कहते हैं- महराज, हमको तो हरियाणा वाला मॉल दिख रहा है। इस पोस्टर में 'महाबिहार' लिखा गया है। 

धृतराष्ट्र बने लालू 

इस पोस्टर के जरिए जदयू ने महाभारत की कहानी को बताने की कोशिश की है। बता दें कि एनडीए के नेताओं की ओर से लगातार लालू यादव को धृतराष्ट्र कहा जाता है। एनडीए के नेता आरोप लगाते हैं कि लालू पुत्र मोह में धुतराष्ट्र बनकर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। एक बार फिर जदयू की ओर से पोस्टर जारी कर लालू को धृतराष्ट्र बताया गया है। वहीं संजय यादव को लेकर भी राजद में विरोध देखने को मिल रहा है। तेज प्रताप यादव इशारों इशारों में कई बार संजय यादव को जयचंद बता चुके हैं। वहीं फिलहाल करारी हार के बाद राजद खेमे में मायूसी है। 

NSIT
Nsmch