LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में महागठबंधन को बड़ी राहत, अंतिम मौके पर इस पार्टी ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, तेजस्वी को बड़ा फायदा

झामुमो चुनाव से हटने के फैसले से तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन को बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर कई सीटों पर वोटों का बिखराव होने का खतरा टल गया।

JMM
JMM- फोटो : news4nation

Bihar News : झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने घोषणा की है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा।उसका दावा है कि यह फैसला उसके सहयोगी राजद और कांग्रेस की ‘‘राजनीतिक साजिश’’ के चलते लिया गया है, जिसके चलते उसे महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद सीटें नहीं मिलीं। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली थीं। यहां तक कि कुछ सीटों पर  उम्मीदवारों के नाम भी तय थे लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने  चुनाव से हटने का निर्णय ले लिया।  


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को समाप्त हो गई। चुनाव लड़ रही प्रत्येक पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा का अंतिम दौर पूरा कर लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को सभी 143 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। इनमें से पाँच उम्मीदवार अन्य भारतीय ब्लॉक के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इन 143 उम्मीदवारों में से 24 महिला उम्मीदवार और 16 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। 

Diarch GO


झामुमो का हटना रणनीति

वहीं दोनों चरणों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने पर इंडिया ब्लॉक में फूट दिख रही है। हालांकि अब झामुमो के चुनाव मैदान से हटने को कुछ सियासी जानकर इसे महागठबंधन की रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि झामुमो को इसके लिए राजद की ओर से संभवतः तैयार किया गया है। मौजूदा समय में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में राजद में भी शामिल है। झामुमो के इस फैसले से तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन को बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर कई सीटों पर वोटों का बिखराव होने का खतरा टल गया।


अकेले में दम नहीं 

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि उसे किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली। हेमंत की पार्टी के लिए परिणाम उम्मीद के विपरीत रहे। पार्टी को मात्र  59,500 वोट जो कुल वोट शेयर महज 0.23 प्रतिशत रहा।

NSIT
Nsmch

 

पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर कुल नामांकन करने वालों में 61 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है, जबकि 300 से अधिक उम्मीदवारों के नाम जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं।