LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में अब जलेबी राजनीति की एंट्री , राहुल की कढ़ाई, तेज प्रताप का तंज, मिठास में घुली सियासत

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते दिखाई दे रहे हैं।...

Jalebi Politics in Bihar
बिहार चुनाव में अब जलेबी राजनीति की एंट्री- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की सियासत हमेशा से लजीज़ रही है  कभी लिट्टी-चोखा की महक, तो कभी बयानबाज़ी की तपिश। अब इस चुनावी रसोई में नई मिठास घुल गई है  जलेबी की। जी हाँ, कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई और तेज प्रताप यादव ने अपने ही अंदाज़ में चुटकी ले डाली।

तेज प्रताप यादव, जो इस वक़्त चुनावी मैदान में पूरी रफ़्तार में हैं, ने बयान दिया  “राहुल गांधी को जलेबी बनाना हमने ही सिखाया है। वो मेरा कॉपी कर रहे हैं, जलेबी छान रहे हैं जैसे मैं छानता हूँ।” उनके इस बयान ने जैसे गर्म तेल में तड़का डाल दिया। सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई  कोई कह रहा है “सियासत में अब मिठाई वॉर शुरू”, तो कोई लिख रहा है “अब जनता तय करेगी जलेबी किसकी ज़्यादा खस्ता है।”

Diarch GO

असल में, राहुल गांधी हाल ही में दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने खुद लड्डू बनाए और इमरती छानी। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा  “पुरानी दिल्ली की मिठास आज भी वही है ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है।”

इधर, महुआ दौरे पर निकले तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट पर सीधा सियासी तीर छोड़ा  “राहुल गांधी मेरी कॉपी कर रहे हैं, मैंने ही उन्हें जलेबी बनाना सिखाया था। अब जनता तय करेगी, कौन सच में मिठास बाँट रहा है और कौन सिर्फ़ तस्वीर खींचवा रहा है।”

NSIT
Nsmch

बिहार के चुनावी समर में ये ‘जलेबी पॉलिटिक्स’ अब चर्चा का नया केंद्र बन चुकी है। एक ओर राहुल गांधी रिश्तों की मिठास की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर तेज प्रताप इसे “सियासी तवा” बता रहे हैं, जिस पर हर कोई अपनी-अपनी रोटी सेंकने में जुटा है।लगता है कि इस बार सियासी मिठाइयाँ पहले से ज़्यादा गरम परोसी जाएँगी।