LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025: राजद को बड़ा झटका? तेजप्रताप भाजपा में जाने को तैयार! रविकिशन के साथ मीटिंग से बढ़ी सियासी उथल–पुथल

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेता रवि किशन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने आए और बयान भी दिया। दोनों की मुलाकात ने सियासी सरगर्मी को तेज कर दिया है।

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव बीजेपी में होंगे शामिल?- फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जारी है। कई नेता पटना पहुंच रहे हैं। जिससे पटना एयरपोर्ट पर हर दिन नेताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष के नेता पटना एयरपोर्ट पर एक दूसरे के आमने-सामने भी आ जाते हैं। कई नेताओं में वहां बातचीत भी होती है। हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की मुलाकात उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव से आमना-सामना हुआ। 

राजनीति में बड़ी उथल-पुथल 

इस दौरान भावुक तस्वीर सामने आई जहां तेज प्रताप तेजस्वी को देख कर शांत रहे और उनके चेहरे पर भावुकता दिखी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसी बीच एक ओर तस्वीर सामने आ रही है। इस बार पटना एयरपोर्ट में अगल ही नजारा देखने को मिला है। दहां राजनीति के सबसे बड़े विरोधी माने जाने वाले दो नेता आमने सामने आ गए। दोनों ने एक साथ मीडिया से बातचीत भी की। ये दोनों नेता कोई और नहीं बल्कि भाजपा सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव थे।     

रवि किशन से मिले तेज प्रताप 

पटना एयरपोर्ट पर दोनों ने एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और कुछ देर तक बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हालचाल पूछा और बिहार की चुनावी हलचल पर चर्चा की। तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे बिहार के विकास के लिए काम करने वालों के साथ हैं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि हम भी टीका लगाते हैं, रवि किशन भी। उन्होंने कहा कि ये उनकी पहली मुलाकात है।

राजनीति में कुछ भी संभव 

वहीं रवि किशन ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोलेनाथ के उन सभी भक्तों के लिए अपने दरवाजे को खुला रखते हैं दो निस्वार्थ सेवा में समर्पित है और किसी निजी स्वार्थ के लिए राजनीति नहीं कर रहा है। दोनों के बीच की इस मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा गी है। 

NSIT
Nsmch

क्या बीजेपी में शामिल होंगे तेजप्रताप 

वहीं जब तेज प्रताप यादव ने सवाल किया गया कि क्या वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं तो उन्होंने सीधा जवाब ना देते हुए कहा कि, जो भी बेरोजगारी दूर करेगा मैं उसके साथ हूं। वहीं जब भाजपा नेताओं से मिल रही प्रशंसा को लेकर सवाल किया गया तो रविकिशन ने कहा कि यह तेजप्रताप यादव क  दिल है जो लोगों की प्रशंसा अर्जित कर रहा है। बता दें कि तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल इस बार के विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि वे खुद महुआ सीट से मैदान में हैं।