LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए राजद के बडे़ नेता

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव की पार्टी के बड़े नेता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पढ़िए आगे...

बीजेपी
बीजेपी में शामिल हुए राजद नेता - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दूसरे चरण के मतदान से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। जानकारी अनुसार राजद के पूर्व प्रत्याशी और बड़े नेता सुरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश यादव ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

राजद के बड़े नेता बीजेपी के हुए 

बता दें कि सुरेश प्रसाद यादव रक्सौल से आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी हैं। इस अवसर पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता संजय मयुख सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं सुरेश यादव ने बीजेपी का दामन थामते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारधारा से प्रभवित होकर शामिल हुए हैं।

टिकट कटने से नाराज थे नेता जी 

सीट शेयरिंग के बाद से ही राजद नेता पार्टी से नाराज थे। रक्सौल विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से वो पार्टी से नाराज चल रहे थे। सुरेश यादव 15 साल से राजद के साथ थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे लेकिन महागठबंधन के सीट शेयरिंग में रक्सौल सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। जिससे सुरेश यादव का टिकट कट गया। सोशल मीडिया पर सुरेश यादव का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।