LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आया सामने, एनडीए आगे, महागठबंधन को झटका, देखिए LIVE

Bihar Election Counting: बिहार चुनाव के दोनों चरणों की गिनती शुरु हो गई है। पहले रुझान में एनडीए आगे चल रही है.....

एनडीए बनाम महागठबंधन
एनडीए आगे...- फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव का रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझान में एनडीए आगे चल रही है। बैटल पेपर की गिनती हो रही है। पहले रुझान में एनडीए 101 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं महागठबंधन 32 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 31 सीटों पर आगे, जदयू-25 सीटों पर,लोजपा(रा)- 3,और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन को देखे तो राजद 30 पर आगे चल रही है, कांग्रेस 2 पर आगे चल रही है, सीपीआई एमएल एल 1 सीट पर और अन्य 1, जनसुराज-2 तो अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। 

सीएम नीतीश के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा 

वहीं मतगणना के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा बढ़ाने के तहत बड़ी संख्या में BMP-1 की गोरखा बटालियन को तैनात किया गया है। अधिकारी स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त बल की तैनाती एहतियातन की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा घेरा और मजबूत रहे। मुख्यमंत्री आवास के आसपास लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं।

प्रशासन की चौकस व्यवस्था 

निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों, मतगणना पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वरों और सहायकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी हो ,यही सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतगणना दिवस पर हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित हैं।  ऐसे में भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सीय सहायता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

243 मतगणना प्रेक्षक तैनात 

राज्य भर में कुल 243 मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। निर्वाचन संचालन नियम 1961 की धारा 51 के तहत, सभी उम्मीदवारों को मतगणना की तिथि, समय और स्थान की सूचना पहले ही दे दी गई है।

NSIT
Nsmch

तीन लेयर की सुरक्षा 

हर मतगणना केंद्र पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे में बिहार सैन्य पुलिस और तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल तैनात है। मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है।