LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह की बढ़ी मुश्किल, पूरे परिवार पर FIR दर्ज, मतगणना से पहली जाएंगी जेल ?

Bihar Election 2025: काराकाट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ज्योति सिंह सहित उनके पूरे परिवार पर एफआईआर दर्ज हुआ है।

ज्योति सिंह
ज्योति सिंह सहित पूरे परिवार पर केस दर्ज - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान काराकाट विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह मुश्किल में पड़ गई हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बिना अनुमति होटल में ठहरने से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिक्रमगंज एसडीओ सह काराकाट विधानसभा क्षेत्र (संख्या 213) के निर्वाची पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बिक्रमगंज थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर ज्योति सिंह, उनके माता-पिता, भाई-बहन सहित 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

होटल में देर रात छापेमारी

घटना 10 नवंबर की रात करीब 12:25 बजे की है। जब निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में डेहरी रोड स्थित मां विंध्यवासिनी होटल में छापेमारी की गई। मौके पर ज्योति सिंह और राज्य से बाहर के कई लोग होटल में ठहरे हुए पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह ठहराव बिना पूर्व अनुमति के किया गया था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Diarch GO

अनुमति समाप्त वाहनों का भी उपयोग

आवेदन में बताया कि तीन वाहनों का उपयोग भी जारी था। जिनकी अनुमति 9 नवंबर को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद इन वाहनों का निर्वाचन अवधि में उपयोग किया जाना नियमों के खिलाफ माना गया है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि जांच के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डाली गई और सहयोग नहीं किया गया। अधिकारियों के अनुसार, ज्योति सिंह ने उन पर महिलाओं के कमरे में जबरन घुसने का झूठा आरोप लगाया था। जबकि जांच के समय जैसे ही दरवाजा खोला गया, अधिकारी दरवाजे पर ही ठिठक गए और कमरे में प्रवेश नहीं किया।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने पुष्टि की कि एसडीओ के आवेदन पर थाना कांड संख्या 765/25 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण को चुनावी आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, ज्योति सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

NSIT
Nsmch