LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बेगूसराय में पीएम मोदी की सभा को लेकर उत्साह, गिरिराज सिंह बोले “वोटकटवा पार्टियों का मनोबल गिर जाएगा”

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय में सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है,वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
बेगूसराय में पीएम मोदी की सभा को लेकर उत्साह- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय में सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी चुनावी सभा को लेकर जहां एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय से चुनावी सभा का शंखनाद करेंगे, तब जितनी भी वोटकटवा और झूठे वादे करने वाली पार्टियां हैं, उनका मनोबल पूरी तरह गिर जाएगा। बेगूसराय की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की विजय निश्चित है।”

उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव की काफी मिन्नतों और आरजू के बाद अब सुनने में आ रहा है कि महागठबंधन में किसी एक नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित होने वाला है। लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, जनता सब जानती है।

तेजस्वी यादव के मेनिफेस्टो पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जनता से झूठे वादे कर रहे हैं। अब तो जीविका दीदियों को 30,000 रुपये महीना देने की बात कर रहे हैं। जनता इन सब बातों को समझ चुकी है।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस नेताओं के बेगूसराय दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने देहाती लहजे में कहा कि किसी के आने से कुछ नहीं होगा...मूस मोटइहें त लोढ़ा होइहें.....

रिपोर्ट- अजय शास्त्री