LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

बिहार में वोट चोरी का मिला सबूत ! कांग्रेस का पर्ची दिखाकर हमला, 'चुनाव में NDA को जिताने की साजिश'

पवन खेडा ने VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में मिलने को कांग्रेस के उस आरोप का सबूत माना है कि बिहार में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

VVAPT slips
VVAPT slips- फोटो : news4nation

Bihar Eelection : बिहार विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि “CCTV पर सवाल उठ रहे हैं, VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में मिल रही है, ऐसे में चुनाव आयोग को इन सवालों के जवाब देने चाहिए. समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में मिलने से सियासी भूचाल मचा है. इस मामले में समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है लेकिन VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में कैसे पहुंची इसका खुलासा नहीं हुआ है. 

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है. पवन खेडा ने VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में मिलने को कांग्रेस के उस आरोप का सबूत माना है कि बिहार में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. चुनाव में वोट चोरी का आरोप पहले से ही राहुल गांधी लगा रहे हैं. अब VVPAT की पर्चियां कूड़ेदान में मिलने पर कांग्रेस और ज्यादा आक्रामक हो गई है. इसे वोट चोरी का एक तरीका बता रही है. 

चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. अमित शाह, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेता कई जिलों में रैलियां कर रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब दूसरे चरण को लेकर सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है.

20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम यानी 9 नवम्बर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए 45 हजार 399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. सुरक्षा कारणों से इन संवेदनशील बूथों पर वोटिंग का समय घटाया गया है. इनमें 19 विधानसभा सीटों के 4003 बूथों पर शाम 4 बजे तक और बोधगया के 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. बाकी 41 हजार 290 बूथों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. 

NSIT
Nsmch

संवेदनशील घोषित किए गए 4109 बूथों में कटोरिया के 121, बेलहर के 140, चैनपुर के 430, चेनारी के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरुआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज के 354, बाराचट्टी के 36, रजौली के 399, गोविंदपुर के 404, सिकंदरा के 376, जमुई के 396, झाझा के 413 और चकाई के 410 बूथ शामिल हैं.

दूसरे चरण में 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1165 पुरुष उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इनके साथ 136 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जबकि एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहा है. 122 सीटों पर होने वाले इस चरण के मतदान में सभी उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 11 नवंबर को वोटिंग के जरिए होगा.