LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 30 हेलीकॉप्टर उतर जाएँ, पर जनता का फ़ैसला नहीं रुकेगा! रामगढ़ की धरती से तेजस्वी का एनडीए को चैलेंज

हागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 37 साल के युवा को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 30-30 हेलीकॉप्टर उतार दिए हैं।...

Tejashwi roars in Ramgarh
रामगढ़ की धरती से तेजस्वी का एनडीए को चैलेंज- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कैमूर ज़िले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी तापमान चरम पर रहा। रामगढ़ हाई स्कूल के प्रांगण में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मैदान खचाखच भरा था, लोग छतों, सड़कों और घरों की बालकनी तक से भाषण सुनते दिखे और हर नारे में बदलाव की गूंज साफ़ सुनाई दी।

तेजस्वी यादव ने मंच पर आते ही केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर राजनीतिक हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक 37 साल के युवा को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 30-30 हेलीकॉप्टर उतार दिए हैं। लेकिन जनता का जनादेश हेलीकॉप्टर और प्रचार से नहीं बिकता, जनता खुद फैसला करेगी!सभा में मौजूद भीड़ तालियों और नारों से गूंज उठी।  तेजस्वी ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ज़रूरत रोज़गार, शिक्षा और सम्मान है। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो  युवाओं को रोज़गार और नियुक्तियों की गारंटी, किसानों को मान-सम्‍मान और आर्थिक राहत, गरीबों के लिए योजनाएँ ज़मीन पर, काग़ज़ों पर नहीं हकीकत बनेगी।

सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने लोगों से कहा कि एक-एक वोट इस बार बदलाव, न्याय और रोज़गार का वोट है।जनसभा में उमड़ी भीड़ कुछ संदेश साफ़ छोड़ गई कि रामगढ़ अब सिर्फ़ भाषण नहीं सुन रहा, निर्णय ले रहा है।

तेजस्वी के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, “तेजस्वी ज़िंदाबाद”  नारे लगातार गूंजते रहे।माहौल ऐसा कि मंच भी जोश से हिलता दिख रहा था।

NSIT
Nsmch

चुनावी प्रचार कुछ घंटो में थम जाएगा। अब 11 नवंबर को जनता के फैसले का इंतजार है।

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी