LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बिहार की सियासत में मोंथा तूफान का असर, चुनाव प्रचार के लिए नहीं उड़ सका नीतीश और तेजस्वी का हेलीकॉप्टर, ऐसे पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच बंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा तूफान ने अब सियासत में भी असर डालना शुरु कर दिया है। मौसम खराब होने के कारण कई नेताओं का हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार के लिए नहीं उड़ सका है।

Cyclone Montha impacts
नहीं उड़ा नीतीश तेजस्वी का हेलीकॉप्टर - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार में चुनावी माहौल चरम पर है, लेकिन मोंथा तूफान के असर से बिगड़े मौसम ने नेताओं के चुनाव प्रचार की रफ्तार थाम दी है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे नेताओं को अपने कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण नेताओं के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं जिसके कारण तय समय पर नेता कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बता दें कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी ताकत दिखा रहा है।

नीतीश कुमार ने बदली रणनीति

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में छह चुनावी सभाओं को संबोधित करना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने तुरंत रणनीति बदली और सड़क मार्ग से ही चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं। 

Diarch GO

संजय झा के घर रात्रि विश्राम करेंगे सीएम नीतीश

उन्होंने बताया कि, मौसम खराब जरूर है, लेकिन मुख्यमंत्री ने तय किया कि प्रचार बाधित नहीं होना चाहिए। इसलिए हम सड़क मार्ग से निकल गए हैं। बता दें कि, नीतीश कुमार रास्ते में रोड शो भी कर रहे हैं ताकि जनता से सीधे संपर्क बना सकें और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांग सकें। दिनभर के प्रचार अभियान के बाद वे रात में अररिया स्थित संजय झा के संग्राम निवास पर विश्राम करेंगे।

तेजस्वी यादव की उड़ान भी टली

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी उड़ान भी मौसम की भेंट चढ़ गई। उन्हें सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से प्रचार अभियान पर निकलना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे अब तक रवाना नहीं हो सके। तेजस्वी के अलावा कई अन्य नेताओं की चुनावी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। गौरतलब हो कि, मोंथा तूफान के कारण बिहार में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश और 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल रही हैं। इससे जहां सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं चुनावी सभाएं और नेताओं की यात्राएं भी बाधित हो गई हैं।

NSIT
Nsmch