LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

तेजस्वी को कांग्रेस ने माना सीएम फेस, गहलोत ने प्रेस कांफ्रेस में किया ऐलान, भारी विवाद के बाद महागठबंधन का मुख्यमंत्री तय

Bihar Election 2025: महागठबंधन के दलों ने आखिरकार तेजस्वी यादव को सीएम फेस मान लिया है। भारी विवाद के बाद आज पटना के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी सीएम फेस होंगे।

महागठबंधन
तेजस्वी होंगे सीएम फेस - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम फेस को मान लिया है। महागठबंधन के सभी नेताओं की मौजूदगी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे। तमाम विवाद के बाद आखिरीकार महागठबंधन को उसका सीएम फेस मिल गया है। 

तेजस्वी होंगे सीएम फेस

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की पीसी में ऐलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि हमने काफी सोच समझ कर यह फैसला लिया है। गहलोत ने कहा कि खरगे साहब, राहुल गांधी के फैसले पर तेजस्वी यादव सीएम का चेहरा घोषित किए जाते हैं।

Diarch GO

एनडीए अब करे ऐलान 

तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी मांग है कि एनडीए भी अपना चेहरा घोषित करे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़े, बाद में उन्होंने क्या क्या। इसी तरह बिहार में भी नीतीश कुमार को वे सीएम नहीं बनाएंगे।

राहुल गांधी न्याय योद्धा

महागठबंधन की पीसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज की बैठक इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों, खासकर एसआईआर जैसे सवालों पर इंडिया गठबंधन की नींव रखी गई थी। आज सभी भ्रम दूर होंगे और हम मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी को “न्याय योद्धा” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गठबंधन एकजुट हुआ है और अब यह सपना साकार होगा।

NSIT
Nsmch

जनता परिवर्तन के लिए तैयार 

वहीं सीपीआई (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के चुनाव में कोरोना संकट के कारण जनता की आवाज दबा दी गई थी, लेकिन इस बार जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कर्ज में फंसाया जा रहा है और जनता इससे मुक्ति चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सात दलों का यह गठबंधन बिहार और झारखंड दोनों जगह बीजेपी के एजेंडे को खारिज कर देगा।