LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सीएम नीतीश ने सभी विधायकों को बुलाया पटना, जदयू विधायक दल की बैठक में लेंगे बड़ा फैसला

बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी विधायकों को बड़ा आदेश जारी किया है. सभी नव निर्वाचित विधायकों के साथ नीतीश बड़ा फैसला लेंगे.

Nitish Kumar
Nitish Kumar- फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राज्य में नई सरकार गठन की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी विधायकों को आज शाम यानी शनिवार शाम तक हर हाल में पटना पहुंचने का सख्त निर्देश दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार रविवार को सीएम नीतीश अपने सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान जेडीयू विधायक दल की बैठक भी संभावित मानी जा रही है, जिसमें सरकार गठन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

चुनाव परिणामों के अनुसार एनडीए ने इस बार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 5 और रालोमा को 4 सीटें मिली हैं। कुल मिलाकर एनडीए आराम से बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए सरकार बनाने की स्थिति में है।

नए सरकार गठन को लेकर रणनीति  

नीतीश कुमार द्वारा विधायकों को तुरंत पटना बुलाने के निर्देश को राजनीतिक हलकों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में नए सरकार गठन को लेकर रणनीति तय होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पद और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर भी अहम चर्चा संभव है। इसमें नीतीश कुमार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में जदयू में सहमति बन सकती है और विधायकों द्वारा उनके नाम को आगे किया जा सकता है।

 नेतृत्व को लेकर अंतिम मुहर 

सूत्र बताते हैं कि जदयू विधायक दल की बैठक में नेतृत्व को लेकर अंतिम मुहर लग सकती है। एनडीए सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे, सत्ता-साझेदारी और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी मंथन होगा। नई सरकार के गठन को लेकर पूरे बिहार में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है और सभी की नजरें सोमवार की प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं, जहां से बड़े फैसलों का संकेत मिल सकता है। 

NSIT
Nsmch

29 मंत्रियों में से 28 मंत्री जीते 

जारी परिणामों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर विजयी हुए हैं, जबकि केवल मंत्री सुमित कुमार सिंह को शिकस्त मिली है। यह परिणाम न सिर्फ एनडीए सरकार के प्रति जनसमर्थन को दर्शाते हैं, बल्कि जेडीयू–भाजपा के संयुक्त प्रदर्शन को भी मजबूत बनाते हैं।

अभिजीत की रिपोर्ट