LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025: किसी को डराया तो किसी को मनाया...चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर कसा तंज

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर कहा कि सहज भाव से निर्णय नहीं लिया गया है। किसी को डराया, किसी को धमकाया तो किसी के हाथ पैर जोड़े गए होंगे...

चिराग पासवान
चिराग का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इसी बीच आज महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। प्रेस कांफ्रेंस शुरु हो चुका है। इधर, प्रेस कांफ्रेंस को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि किसी को इस प्रेस कांफ्रेंस के लिए मनाया गया होगा तो किसी को डराया गया होगा।  

किसी को डराया गया तो किसी को मनाया गया होगा

दरअसल, तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर चिराग पासवान कहा कि किसी को मनाया गया होगा, किसी को डराया गया होगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति (तेजस्वी यादव) का ही चेहरा पोस्टर में दिख रहा है। ये क्षेत्रीय दल के नेता की तस्वीर है और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की तस्वीर गायब है। 

एसी रुम से बाहर नहीं निकल रहे नेता 

चिराग पासवान ने कहा कि, एनडीए के सभी नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं और महागठबंधन के दल अभी तक एसी रुम से बाहर नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा कि अपनी निजी महत्वकांक्षाओं के लिए महागठबंधन की तिलांजलि देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रेस कांफ्रेंस में एक ही नेता की तस्वीर है जो कि महागठबंधन के नियमों के खिलाफ है। यह गठबंधन दल निभाना नहीं है।

कांग्रेस की हुई भारी बेईज्जती

उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय दल के नेता की बड़ी तस्वीर और राष्ट्रीय दल के नेताओं की एक भी तस्वीर गायब होना उनकी बेइज्जती होगी। चिराग ने कहा कि कांग्रेस इस बात को जैसे भी ले लेकिन यह उनकी बेईज्जती है। ना ही उनको सीट शेयरिंग पर सम्मान दिया गया। चिराग ने यह भी कहा कि गठबंधन के दल की तस्वीर तो गायब हुई ही राजद के लोगों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी लालू यादव की तस्वीर को भी गायब कर दिया गया। 

NSIT
Nsmch

एनडीए की होगी बहुमत से जीत 

सीएम फेस को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि, किसी को डराया होगा किसी को धमकाया होगा किसी के हाथ पैर जोड़े होंगे। महागठबंधन में सहज भाव से कुछ नहीं हुआ है। वहीं चिराग ने जाते जाते दावा किया कि इस बार एनडीए गठबंधन की भारी बहुमत से जीत होगी।